G News 24 : आधी रात MP की प्रशासनिक तस्वीर बदली, 23 आईएएस के तबादले; 11 जिलों को मिले नए कलेक्टर !

 पन्ना से हरदा तक 11 जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदला ...

आधी रात MP की प्रशासनिक तस्वीर बदली, 23 आईएएस के तबादले; 11 जिलों को मिले नए कलेक्टर !

भोपाल। मध्य प्रदेश में देर रात हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दीं। 11 जिलों में कलेक्टरों की नई पदस्थापना के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रमुख विभागों में भी अहम बदलाव किए गए हैं।

सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव और रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पन्ना से हरदा तक 11 जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदलने के इस फैसले का असर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी देखने को मिल सकता है। अब नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों के सामने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कामकाज को गति देने की चुनौती होगी।

मध्य प्रदेश में देर रात 23 IAS अधिकारियों के किए गए हैं तबादले ...

मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रमुख सचिव के रूप में सुखवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं, वरिष्ठ IAS अधिकारी भरत यादव को जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में पन्ना, मऊगंज, नर्मदापुरम, जबलपुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, बालाघाट, शाजापुर, बुरहानपुर और हरदा समेत 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। ऊषा परमार को उद्यानिकी विभाग में अपर सचिव, राजेश कुमार ओगरे को मऊगंज, अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर, आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम, पवन कुमार जैन को भिंड, अंकिता अस्थाना को सिंगरौली और रोहित सिसोनिया को रायसेन का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, हर्ष सिंह को पन्ना, आदित्य सिंह को बालाघाट, विवेक कुमार को बुरहानपुर, डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े को शाजापुर और कुमार सत्यम को हरदा की जिम्मेदारी मिली है। प्रशासनिक कसावट के लिए किए गए इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments