G News 24 : आयुर्वेद विद्यार्थियों ने MBBS के समकक्ष मानदेय की मांग को लेकर निकाली रैली !

 स्टाइपेंड में असमानता के खिलाफ आयुर्वेद विद्यार्थियों की हुंकार...

आयुर्वेद विद्यार्थियों ने MBBS के समकक्ष मानदेय की मांग को लेकर निकाली रैली !

ग्वालियर।  शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, ग्वालियर के BAMS इंटर्न चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने स्टाइपेंड में वृद्धि एवं MBBS इंटर्न के समकक्ष मानदेय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अचलेश्वर चौराहे तक पहुँची इस रैली में विद्यार्थियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए शासन-प्रशासन का ध्यान स्टाइपेंड संबंधी असमानता की ओर आकर्षित किया।  आंदोलन की ओर रुक करेंगे।

विद्यार्थियों का कहना है कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में BAMS इंटर्न को मात्र ₹9,383 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा है, जबकि प्रशिक्षण के दौरान वे OPD, IPD, आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न चिकित्सा गतिविधियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इसके बावजूद स्टाइपेंड में व्याप्त असमानता उनके साथ न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने की आवश्यकता को उजागर करती है। विद्यार्थियों ने मांग की कि AYUSH इंटर्न का स्टाइपेंड तत्काल प्रभाव से MBBS इंटर्न के समकक्ष(21500रु)  किया जाए तथा संशोधित मानदेय का लाभ वर्तमान बैच 2020 को इंटर्नशिप के प्रथम दिवस से और आगामी बैचों को भी प्रदान किया जाए। 

उन्होंने शासन से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी चिकित्सा पद्धति के विरोध में नहीं, बल्कि समानता, सम्मान और न्यायसंगत मानदेय के अधिकार के लिए है। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की अपेक्षा व्यक्त की।छात्रों का कहना है वे 8 सितंबर से महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन कर रहें है परंतु सरकार द्वारा अभी तक कोई लिखित में प्रतिक्रिया नहीं आई है साथ ही बताया गया कि जल्द छात्रों की मांग नहीं पूरी होती तो छात्र उग्र आंदोलन की ओर रुक करेंगे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments