5 नवम्बर तक होंगे आवेदन जमा...
मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना,20 नवम्बर को होगा निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन !
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार को निःशुल्क सामूहिक विवाह एवं निकाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आवेदन 5 नवम्बर 2026 तक जमा किए जा सकेंगे। उपायुक्त जनकल्याण उत्तम जखेनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजनान्तर्गत दिनांक 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त सम्मेलन में निम्न दस्तावेज के साथ गरीब कन्याओं की शादी हेतु कन्या का पंजीयन करा सकते है एवं अपने निकटस्थ क्षेत्रीय कार्यालय, जनमित्र केन्द्र, नगर निगम ग्वालियर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजना में पंजीयन कर सकते हैं। अतः आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर योजनान्तर्गत लाभ राशि रूपये 49,000 प्रति कन्या लाभ उठावें। योजनान्तर्गत पंजीयन हेतु सिटी सेन्टर स्थित नगर निगम मुख्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक 06 (जनकल्याण विभाग) में भी आवेदन करने की व्यवस्था की गई है।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह कराने पर यह दस्तावेज लगेंगें। जिसमें वर एवं कन्या के 03 फोटो, वर एवं कन्या के आधार कार्ड की छायाप्रति, गरीबी रेखा राशन कार्ड की छायाप्रति, कन्या का बैंक खाता की छायाप्रति, कन्या का मूल निवासी प्रमाण-पत्र, वर एवं कन्या का समग्र परिवार आई डी. (ई-के वाय.सी. सहित), जन्मतिथि संबंधी दस्तावेज (10वी कक्षा की अंक सूची या मेडिकल प्रमाण पत्र), वर एवं कन्या के वोटर कार्ड या पैन कार्ड की छायाप्रति। साथ ही कन्या म.प्र. की मूल निवासी हो, कन्या की न्यूनतम उम्र 18 तथा वर की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष हो तभी आवेदन मान्य किए जाएगें। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्री प्रशांत बरैया मो 7000090982 पर सम्पर्क कर सकते हैं।




0 Comments