CEC पर सवाल, देश में बवाल...
चुनाव आयोग पर विपक्ष का हल्लाबोल,दिल्ली में बंद रहेंगे 11 मेट्रो स्टेशन,डायवर्जन भी लागू !
आज महात्मा गांधी की 157वीं जन्म जयंती है. इस खास दिन पर देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. इस बीच इंडिया गंठबंधन और सीजेपी ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू करने की बात कही है.
शुक्रवार (02 अक्टूबर) को पूरा देश महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के रुप में मना रहा है. आज के दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम होने जा रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इससे इतर, विपक्षी पार्टियों की ओर कई विरोध प्रदर्शन का शुरुआत भी आज से हो रही है. इंडी गठंबधन के सदस्य 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच देश के सभी जिलों के डीएम कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. ये विरोध प्रदर्शन एसआईआर प्रक्रिया और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगा.
इसके अलावा सीजेपी यानी काकरोच जनता पार्टी ने भी आज से चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है. सीजेपी मुंबई से जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेगी. हालांकि, नई दिल्ली में भी पुलिस ने इंडी गठबंधन के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं. सीजेपी का कहना है कि उनका ये विरोध प्रदर्शन देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाएगा. इसके अलावा महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना और शिवसेना (UBT) की ओर से 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में मोर्चा निकालने की बात कही गई है.
महात्मा गांधी की जयंती आज
आज यानी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था. 2 अक्टूबर 2026 को बापू की 157वीं जयंती मनाई जा रही है, जिसको लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी होना है.
पीएम मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
गांधी जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचे, जहां पर उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ पीएम ने बापू को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया. पीएम ने कहा कि बापू का कालजयी संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर प्रेरित करता रहेगा. राजघाट पर दिल्ली के उपराज्यपाल, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की है.
लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती
देश के दूसरे पीएम लाल बहादुर शास्त्री की भी आज जन्म जयंती है. वह सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. लाल बहादुर शास्त्री ने देश के कठिन दौर में नेतृत्व किया और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा दिया था.
प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति
देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले इंडी गठंबधन के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले इंडी गंठबंधन के देशव्यापी प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर ली है. देश की राजधानी दिल्ली के प्रमुख जगहों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल तैनात किए गए हैं. माना जा रहा है कि परमिशन न मिलने के कारण एक बड़ा पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिल सकता है.
पीएम मोदी करेंगे रिफॉर्म उत्सव की शुरुआत
2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को 'सुधार उत्सव' (Reform Utsav) शुरू कर सकते हैं. इस कैंपेन में केंद्र सरकार के कई कार्यक्रम और गतिविधियां शामिल होंगी, जिन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों द्वारा चरणों में आयोजित किया जाएगा. दिन भर की ताजा खबरों से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़ें...
लाल बहादुर शास्त्री को पीएम ने किया नमन
देश के दूसरे पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी पीएम मोदी ने याद किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लाल बहदुर शास्त्री को नमन किया.
पीएम मोदी ने गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
गांधी जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया. उन्होंने इसके साथ लिखा कि बापू का कालजयी संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर प्रेरित करता रहे.
लोकसभा स्पीकर ने किया बापू को नमन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.
ही है.
दिल्ली सीएम ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर उनके स्मारक राजघाट पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया.
राहुल गांधी भी जाएंगे राजघाट
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सुबह 8.40 बजे राजघाट पहुंचेंगे, जहां पर वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
सैंट आर्टिस्ट ने बापू को दी बधाई
पद्म श्री सुदर्शन पटनायक के सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने गांधी जयंती पर रेत से एक एनिमेशन बनाया। इस सैंड आर्ट पर एक छात्र ने कहा कि इस सैंड आर्ट को बनाने में हमें 30 मिनट लगे.
नई दिल्ली में धारा 163 लागू
दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू किया गया. बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
दिल्ली में 1 1 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
नई दिल्ली के विभिन्न इलाकों में विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन को बंद करने का निर्देश दिया गया है. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी दी है.
आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं और जंतर-मंतर रोड को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया है. जंतर-मंतर पर BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है.
AISA ने किया प्रदर्शन का ऐलान
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के साथ मिलकर 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं. वे चुनावी रोल और चुनाव कराने में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाने की मांग करेंगे.
CJP भी आज से करेगी विरोध प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एआईआर के मुद्दे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार को घेरने की कोशिश कर रही है. अगर ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी.
इंडी गठबंधन का लोकतंत्र बचाओ मार्च
INDIA गठबंधन के नेता 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' (Save Democracy March) निकालेंगे। विपक्षी दलों के नेता इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी ने की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जंतर-मंतर के आस-पास ट्रैफिक मूवमेंट को लेकर एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के अनुसार, 02 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर और आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक पर पाबंदियों और रेगुलेटेड मूवमेंट के कारण, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. कनॉट प्लेस, पटेल चौक, GPO, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन/रेगुलेशन लागू रहेंगे. कृपया दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और जहां भी संभव हो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें. कृपया भीड़-भाड़ से बचने के लिए डायवर्जन साइन और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें.
पीएम मोदी करेंगे सुधार उत्सव की शुरुआत
शुक्रवार (02 अक्टूबर) को पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम से 'सुधार उत्सव' (Reform Utsav) शुरू कर सकते हैं. इस कैंपेन में केंद्र सरकार के कई कार्यक्रम और गतिविधियां शामिल होंगी, जिन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों द्वारा चरणों में आयोजित किया जाएगा.




0 Comments