महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची...
एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी में गोल्ड की हैट्रिक,भारत के खाते में 60 मेडल !
एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है और बुधवार को देश के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई. महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. भारतीय तिकड़ी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपना खिताब भी बचाया और साउथ कोरिया के बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया. वहीं, कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने कोरिया को हराकर गोल्ड जीता. इसके अलावा शूटिंग में भी एक गोल्ड नीरू ढांढा ने दिलाया.
महिला टीम स्क्वैश में तन्वी खन्ना और अनाहत सिंह ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए एक और मेडल सुनिश्चित कर दिया है. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक की पक्की दावेदारी पेश की है. लगातार शानदार नतीजों के दम पर भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में टॉप-10 में पहुंच गया है. एथलेटिक्स स्पर्धाओं के समाप्त होने के बाद अब भारतीय फैंस की नजर कुश्ती, बॉक्सिंग और तीरंदाजी पर टिकी है. आज भारतीय पहलवान, मुक्केबाज और तीरंदाज मेडल की रेस में देश की चुनौती को आगे बढ़ाएंगे.
हॉकी में भी भारतीय महिला टीम का सामना साउथ कोरिया से होगा. इस मुकाबले में जीत भारत को फाइनल का टिकट दिला सकती है. जूडो में स्टार खिलाड़ी अस्मिता देव भी मैट पर उतरेंगी और उनसे भारतीय दल को एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में व्यक्तिगत गोल्ड जीतकर सुर्खियां बटोरने वाली नीरू धांडा अब मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन और टीम इवेंट में उतरेंगी. ऐसे में उनकी नजर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर होगी.
भारत की महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची
दक्षिण कोरिया पर 2-0 की जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच गई है. जहां गोल्ड मेडल के लिए उनका मुकाबला मौजूदा चैंपियन चीन से होगा. इशिका चौधरी ने पहला गोल करके गतिरोध तोड़ा, जिसके बाद कप्तान सलीमा टेटे ने दूसरा गोल किया और भारत ने मजबूती से खेलते हुए यह शानदार जीत हासिल की. अब सबसे बड़ी चुनौती सामने है. भारत और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल के बीच चीन की टीम खड़ी है. LA 2028 ओलंपिक का सपना भी दांव पर लगा है, ऐसे में भारत को एक और बड़ी बाधा पार करनी है.
भारत को अभी तक किन इवेंट्स में मिले मेडल...
- 1. विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग) - इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद - सिल्वर मेडल
- 2. विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग) - इलावेनिल वलारिवन - सिल्वर मेडल
- 3. मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग) - रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने - सिल्वर मेडल
- 4. 60 किग्रा कैटेगरी ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) - सुचिका तरियाल - ब्रॉन्ज मेडल
- 5. मेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (शूटिंग) - हिमांशु ढिल्लों - सिल्वर मेडल
- 6. मेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल (शूटिंग) - रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल - ब्रॉन्ज मेडल
- 7. विमेंस एशियन गेम्स 2026 फाइनल (क्रिकेट) - भारतीय टीम महिला क्रिकेट टीम - गोल्ड मेडल
- 8. एशियन गेम्स विमेंस स्कीट टीम इवेंट - राइजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान - ब्रॉन्ज मेडल
- 9. एशियन गेम्स मेंस स्कीट टीम इवेंट - अनंत नारूका, मैराज अहमद खान और भावतेज्ञ सिंह - ब्रॉन्ज मेडल
- 10. एशियन गेम्स सॉफ्ट टेनिस - जय मीणा - ब्रॉन्ज मेडल
- 11. वेटलिफ्टिंग - मीराबाई चानू - सिल्वर मेडल
- 12. एशियन गेम्स मेंस बैडमिंटन टीम इवेंट - ब्रॉन्ज मेडल
- 13. रोइंग मेंस डबल स्कल्स - सतनाम सिंह और सलमान खान - ब्रॉन्ज मेडल
- 14. वुशू - नाओरेम रोशिबिना देवी - सिल्वर मेडल
- 15. मिक्स्ड टीम इंवेंट (स्कीट शूटिंग) - अनंतजीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल - ब्रॉन्ज मेडल
- 16. महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ (एथलेटिक्स) - सीमा - ब्रॉन्ज मेडल
- 17. मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले रेस - मचेत्तिरा पूवम्मा, विशाल थेन्नारासु, रामराज विथ्या और थेक्किनालिल मनु- सिल्वर मेडल
- 18. मेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम - ऐश्वर्य प्रताप तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और नीरज कुमार - सिल्वर मेडल
- 19. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट - कमलजीत और सुरुचि - गोल्ड मेडल
- 20. मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस इवेंट - दीया चिताले और मानुष शाह - ब्रॉन्ज मेडल
- 21. महिला शॉट पुट इवेंट - मनप्रीत कौर - ब्रॉन्ज मेडल
- 22. मेंस 10000 मीटर रेस - गुलवीर सिंह - सिल्वर मेडल
- 23. महिला पोल वॉल्ट - बरानिका एलंगोवन - ब्रॉन्ज मेडल
- 24. मेंस मैराथन रेस - सावन बरवाल - सिल्वर मेडल
- 25. विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट - तिलोत्तमा सेन, विदर्सा विनोद और आशी चौकसे - सिल्वर मेडल
- 26. मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश - जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार - ब्रॉन्ज मेडल
- 27. विमेंस कबड्डी इवेंट - भारतीय विमेंस कबड्डी टीम - गोल्ड मेडल
- 28. मेंस कबड्डी इवेंट - भारतीय मेंस कबड्डी टीम - गोल्ड मेडल
- 29. मेंस शॉट पुट - तजिंदरपाल सिंह तूर - सिल्वर मेडल
- 30. विमेंस 400 मीटर रेस - प्राची चौधरी - ब्रॉन्ज मेडल
- 31. मेंस सिंगल्स स्क्वैश इवेंट - अभय सिंह - सिल्वर मेडल
- 32. विमेंस सिंगल्स स्क्वैश इवेंट - अनाहत सिंह - सिल्वर मेडल
- 33. विमेंस 200 मीटर रेस - हरिता भद्रा - ब्रॉन्ज मेडल
- 34. विमेंस लॉन्ग जंप - एन्सी सोजन - सिल्वर मेडल
- 35. मेंस डेकाथलॉन - तेजस्विन शंकर - ब्रॉन्ज मेडल
- 36. विमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेज - पारुल चौधरी - ब्रॉन्ज मेडल
- 37. मेंस हाई जंप - सर्वेश कुशारे - सिल्वर मेडल
- 38. विमेंस 78 किलोग्राम कुराश इवेंट - पिंकी बलहारा - ब्रॉन्ज मेडल
- 39. विमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट - ईशा सिंह - सिल्वर मेडल
- 40. विमेंस 400 मीटर हर्डल्स रेस - विथ्या रामराज - ब्रॉन्ज मेडल
- 41. मेन्स 1500 मीटर रेस - गुलवीर सिंह - सिल्वर मेडल
- 42. विमेंस 5000 मीटर रेस - पारुल चौधरी - ब्रॉन्ज मेडल
- 43. मेन्स लॉन्ग जंप - मुरली श्रीशंकर - सिल्वर मेडल
- 44. मेन्स जैवलिन थ्रो - यशवीर सिंह - सिल्वर मेडल
- 45. मेन्स जैवलिन थ्रो - रोहित यादव - ब्रॉन्ज मेडल
- 46. विमेंस ट्रैप टीम इवेंट - नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर - सिल्वर मेडल
- 47. विमेंस ट्रैप - नीरू ढांडा - गोल्ड मेडल
- 48. मेन्स 90+ किलोग्राम कैटेगरी (बॉक्सिंग) - नरेंद्र बेरवाल - ब्रॉन्ज मेडल
- 49. मेन्स 5000 मीटर रेस - गुलवीर सिंह - ब्रॉन्ज मेडल
- 50. मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले रेस - गुरिंदरवीर, अनिमेष, हरिता और स्नेहा - ब्रॉन्ज मेडल
- 51. विमेंस हाई जंप - पूजा सिंह - ब्रॉन्ज मेडल
- 52. विमेंस 4x400 मीटर रिले रेस - किरण पहल, पूवम्मा माचेटीरा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज - गोल्ड मेडल
- 53. मेन्स 4x400 मीटर रिले - धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल, जय कुमार और विशाल थेन्नारासु कयालविझी - ब्रॉन्ज मेडल
- 54. विमेंस कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट - चिकिता, प्रितिका और ज्योति सुरेखा वेन्नम - गोल्ड मेडल
- 55. मिक्सड कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट - चिकिता और साहिल-जाधव - गोल्ड मेडल
- 56. विमेंस 60 किलोग्राम कैटेगरी सेमीफाइनल (बॉक्सिंग) - प्रिया घंघास - ब्रॉन्ज मेडल
- 57. मिक्स्ड ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट - नीरू ढांडा और कायनन चेनाई - गोल्ड मेडल
- 58. मेंस 90 किलोग्राम कैटेगरी सेमीफाइनल (बॉक्सिंग) - कपिल पोखरिया - ब्रॉन्ज मेडल
- 59. मेंस कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट - मणिरत्नम गणेश, कुशल दलाल और साहिल जाधव - गोल्ड मेडल




0 Comments