G NEWS 24 : नगर निगम की रिमूवल कार्यवाही के बीच युवक ने धक्का देकर एडीसीपी को पटका !

कार्यवाही के बीच 6 लोगों को हिरासत में लिया...

नगर निगम की रिमूवल कार्यवाही के बीच  युवक ने धक्का देकर एडीसीपी को पटका !

इंदौर। साउथ इंदौर में तोड़ाई में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्यवाही के बीच हंगामा हो गया। भीड़ को हटाने के दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने एडीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे मारा जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर 6 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार सभी के खिलाफ आगे कार्यवाही की जायेगी। 

नगरनिगम की टीम 100 से अधिक कर्मचारियों, 3 पोकलेन और 6 जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची थी। सुरक्षा के लिये 80 से अधिक पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात किये गये थे। निगम के अनुसार 50 शेड और 6 मकानों के अवैध हिस्से हटाये गये है। कार्यवाही के बीच कुछ महिलायें पुलिस से सामान बाहर निकालने को लेकर बहस करने लगी। उनका कहना था कि नोटिस में उन्हें सुबह 9 बजे तक का समय दिया गया है। इसी बात पर झगड़ा बढ़ा और मौके पर भीड़ एकत्र हो गयी। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। 

हालात को देखते हुए एडीसीपी दिशेष अग्रवाल भीड़ को पीछे हटाने लगे। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने उन्हें धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस जवानों ने तुरंत युवक को तत्काल युवक को पकड़ लिया। रिमूवल की कार्यवाही के बीच 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ नियमानुसानर कार्यवाही की जायेगी। सुरक्षा के लिये 80 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments