G NEWS 24 : शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप में अचानक लगी आग !

कर्मचारियों ने सूझ बूझ से बुझाई...

शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप में अचानक लगी आग !

ग्वालियर। शिन्दे की छावनी स्थित इंडियन ऑयल के मॉडर्न पेट्रोल पम्प पर बुधवार की दोपहर अंडरग्राउंड पेट्रोल टैंक की सफाई के दौरान अचानक आग लग गयी। टैंक के अंदर काम कर रहा 48 वर्षीय क्लीनर महफूज पुत्र मेहमूद खान आग की चपेट में आ गये। वह लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। 

खबर मिलते ही पुलिस की एफआरबी टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना दोपहर लगभग 3.30 बजे की बताई जा रही है। महफूज पेट्रोल टैंक की सफाई के काम में लगा था। इसी बीच अचानक टैंक के भीतर आग भड़क गयी और वह इसकी चपेट में आ गये। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 

आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चला है। पुलिस की एफआरबी टीम ने मौके पर पहुंचकर महफूज को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 90 प्रतिशत झुलसा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments