मोदी-जिनपिंग मिले, पाकिस्तानियों के दिल जले...
शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात देख,शहबाज का उतर गया चेहरा !
दरअसल, एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए नेताओं ने वेन्यू पर एक साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया. फोटो सेशन के बाद सभी नेता, जब बैठक कक्ष की ओर बढ़ रहे थे इस दौरान पीएम मोदी और चीन राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात हुई. इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और बातचीत करते हुए आगे बढ़े. उस वक्त पाकिस्तान के पीएम शहजाब शरीफ का चेहरा देखने योग्य था.
हैरान परेशान दिखे शहबाज शरीफ
जिस वक्त पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति बात करते हुए निकले, उस वक्त पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का चेहरा मुर्झाया हुआ नजर आया. पाकिस्तानी पीएम काफी हैरान और परेशान दिखे. इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति की इस गर्मजोशी भरी अनौपचारिक मुलाकात ने पाक के पीएम के सामने एक नई टेंशन खड़ी कर दी है. सबसे खास बात है कि आज बिश्केक में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होने की भी संभावना है.
SCO समिट वेन्यू में पुतिन से भी मिले पीएम मोदी
बिश्केक में SCO समिट वेन्यू पर पहुंचने के बाद सभी सदस्य देशों के नेताओं ने एक साथ तस्वीर खिंचाईं. इस दौरान पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिले. वहीं, पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक देखने को मिली, जिसके बाद कार डिप्लोमेसी सुर्खियों में आ गई. वहीं, पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई थी. ईरान जंग के बाद पीएम मोदी और मसूद पेजेशकियान के बीच यह पहली बैठक थी.
मोदी-जिनपिंग की मीटिंग से पाक के उड़े होश
गौरतलब है कि भले ही पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच समिट के बाद होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले ये मुलाकात हुई हो, लेकिन इसे देखने के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ चिंता में आ गए. पाकिस्तान को चीन को अपना सबसे अहम करीबी मानता है, ऐसे में इस मुलाकात के बाद उसकी चिंता बढ़ गई है. यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब पाकिस्तान आंतरिक संघर्ष से गुजर रहा है और पाक के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा और अलगाववाद की आवाज आ रही है.



0 Comments