G News 24 : कांग्रेस दफ्तर में लिफ्ट लगाने के मामले में जवाबदेही से बच रहे कांग्रेसी नेता !

 सिकरवार ने एक लाख और उदल सिंह ने 50 हजार  का चंदा दिया था,फिर वापस ले लिया था ...

  कांग्रेस दफ्तर में लिफ्ट लगाने के मामले में जवाबदेही से बच रहे कांग्रेसी नेता !

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ,ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने शनिवार को एक रहस्योद्घाटन किया कि शिंदे की छावनी स्थित बहु मंजिला कांग्रेस इमारत में लिफ्ट लगवाने के मामले में जिन लोगों ने चंदा दिया था , उन्होंने वापस ले लिया है ।  

एक सामान्य चर्चा के दौरान पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान विधायक 2022 में सतीश सिकरवार (ग्वालियर पूर्व से विधायक) ने  लिफ्ट लगवाने के लिए 1 लाख  का चंदा दिया था । उदल सिंह , जो समय डीसीसी महामंत्री थे ,उन्होंने 50 हजार  का चंदा दिया था । बाद में जब लिफ्ट लगवाने में आर्थिक दिक्कत आई और लिफ्ट नहीं लगी तो इन दोनों लोगों ने चंदा वापस ले लिया था ।

सवालों के जवाब में  देवेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान में लिफ्ट के लिए चंदा राशि लगभग ढाई लाख रुपये बची है। ग्वालियर हलचल ने जब इस मामले में कांग्रेस के वर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव से संपर्क किया तो उनका कहना है कि लिफ्ट लगाने के प्रयास जारी हैं । उन्होंने बताया कि पहले कभी लिफ्ट लगाने के लिए ढाई लाख रुपए का चंदा हुआ था , लेकिन लिफ्ट के निर्माण में 12 लाख रुपए लग रहे थे ,बाद में जिन्होंने चंदा दिया , उन्होंने वापस ले लिया । यह पूछे जाने पर कि क्या आपकी इस बारे में देवेंद्र शर्मा से बात हुई ? उन्होंने कहा - बात हुई है । लिफ्ट लगाने के मामले में जल्दी ही बैठक हो सकती है । 

मिली जानकारी के मुताबिक 2022 में कक्का डोंगर   की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के बाद कांग्रेस दफ्तर में लिफ्ट लगाने के मामले में चर्चा हुई प्रस्ताव पारित हुआ । उस समय एक लाख रुपए सतीश सिकरवार ने , 50 हजार रुपये  उदल सिंह ने , 50हजार रुपये सौरभ जैन ने और 25 हजार   सरमन सिंह राय ने दिए थे । कुल 5 लाख रुपये का चंदा हुआ था। उस समय पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने कहा था कि बाकी की पैसों की व्यवस्था में कर दूंगा । 

Reactions

Post a Comment

0 Comments