G News 24 : 1200 रूपये का कर्ज वसूलने लिये चप्पलों से की पिटाई,7 लोगों ने मिलकर चप्पलों से पीटा !

 वेयरहाउस में ऑपरेटर की पिटाई...

1200 रूपये का कर्ज वसूलने लिये चप्पलों से की पिटाई,7 लोगों ने मिलकर चप्पलों से पीटा  ! 

डबरा/ग्वालियर।  मारपीट के दो अलग-अलग वीडियो सामने आये है। डबरा की अम्बेडकर कॉलोनी में पुराने लेन-देनके विवाद में युवक को 5-7 लोगों ने अंधेरे कमरे में अपहरण कर बना कर पीटा था। फिर घसीट कर बाहर लाये। 20 सेकेंड में उसे लगभग 40 वार चप्पलों से पीटा और 5-7 थप्पड़ भी मारे। वहीं पुरानी छावनी के नागरिक आपूर्ति निगम वेयरहाउस में ट्रांसपोर्टर ने डाटा एंट्री ऑपरेटर का कॉलर पकड़कर जूतों से पीटा और उसे कॉलकर पकड़कर वेयरहाउस के कमरे से बाहर ले गये। आरोपियों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की है।

डबरा की अंबेडकर कॉलोनी में पैसों के पुरान लेन-देन को लेकर विवाद थां आरोपी राज बाल्मीकि, बल्लू जाटव और उसके दोस्त ब्याज पर पैसे देते है। 20 दिन पहले आरोपियों ने सुनील जाटव को लगभग 1200 रूपये दिये थे। लेकिन वह पैसे नहीं लौटा रहा था।इससे दोनो नाराज थे। इस दौरान राज बाल्मीकि और बब्लू जाटव न सुनील को पीटने की साजिश रची थी। सुनील जाटव का मिलन के बहाने बुलाया गया था। इस बीच राज ने साथियों के साथ सुनील का जमकर पीटा।

वीडियो में 3 युवक सुनील को पकड़े दिख रहे हैं। एक युवक वीडियो बना रहा है, जबकि 3 लोग लगातार उसकी पिटाई कर रहे हैं। युवक छोड़ दो भैया…छोड़ दो भैया कहकर मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन आरोपी नहीं रुक रहे हैं। उसे घसीट-घसीटकर पीटा जा रहा है। इसके बाद सुनील ने डबरा सिटी थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत और मारपीट के वीडियो के आधार पर FIR दर्ज की। इसमें राज वाल्मीकि और बल्लू जाटव नामजद हैं। वीडियो सामने आने के बाद उसमें दिखाई दे रहे अन्य युवकों की पहचान की जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments