G News 24 : सडक,सीवर, साफ-सफाई व राजस्व से जुडे मामलों में कतई लापरवाही नहीं सहेंगे : निगमायुक्त

 नवागत निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने पत्रकारों के समक्ष रखा अपना विजन !

सडक,सीवर, साफ-सफाई व राजस्व से जुडे मामलों में कतई लापरवाही नहीं सहेंगे : निगमायुक्त 

ग्वालियर। ग्वालियर के नवागत नगर निगम आयुक्त और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अभिषेक चौधरी ने कहा है कि ग्वालियर में वह सडक,पानी व अन्य नगर निगम से जुडे मामले में बेहतर करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सडकों के मामले में उनका विशेष ध्यान है और वह सभी सडकों को स्मूथ व धूल रहित  करेंगे, इसके साथ ही छोटे-छोटे मुददों पर ध्यान भी देंगे और आम नागरिकों के सुझावों पर भी विशेष ध्यान देंगे। 

आज ग्वालियर में अपना पदभार संम्भालने के बाद अपर कमिश्नर प्रतीक राव के साथ नवागत निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा की, और ग्वलियर से जुडे विभिन्न मुददों को जाना भी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को साफ सुथरे शहर में शामिल कराना और सडकों का बेहतर जाल , पेयजल की सुदृढ व्यवस्था पर उनकी पहला फोकस है। चौधरी ने कहा कि किसी भी नगर के लिये उसकी अधोसंरचना महत्वपूर्ण होती है। इसीलिये आज उन्होंने इस संदर्भ में अधीनस्थ अधिकारियों व अमले से चर्चा भी की है। अभिषेक चौधरी ने कहा कि नगर निगम जनसुनवाई या अन्य समस्याओं को लेकर आने वाले परेशान लोगों की समस्याओं पर त्वरित निराकरण हो, वह इस बात का वायदा करते है। 

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में समस्याओं की पेंडेसी नहीं रहेगी। जन सुनवाई में हर विभाग का जिम्मेदार अधिकारी भी बैठें उनके प्रयास रहेंगे। चौधरी ने बताया कि आज सबसे परिचय व कार्य देखने के बाद कल से उनका नगर भ्रमण भी शुरू हो जायेगा, ताकि जनता से जुडी समस्याओं का तत्काल हल हो। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने कहा कि सडक,सीवर, साफ-सफाई व राजस्व से जुडे मामलों में वह कतई लापरवाही नहीं सहेंगे। निगम के अंन्तर्गत  अधोसंरचना के काम गुधवत्तापूर्ण होने चाहिये यह उनकी ताकीद भी है। जनकल्याण से जुडे मामलों में हर विभाग एक्टिव रहे यह उनकी प्राथमिकता भी है। 

सडके ठीक होंगी 

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि ग्वालियर की सडकें ठीक होंगी , यह उन्होंने आज कह दिया है। जो सडकें गारंटी पीरियड की है, उन्हें ठेकेदार शीघ्र सही करेंगे। इसके साथ ही पुरानी सडकों का पेच रिपेयर कर उनको बेहतर बनाया जायेगा। 

अतिक्रमण भी हटेंगे

नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण मामलों पर भी वह कार्रवाई करेंगे। वह जो अतिक्रमण यातायात व आम जनता के लिये परेशानी है, उन पर कार्रवाही की जायेगी। 

सडक निर्माण से पहले सीवर, पेयजल का काम हो

नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने कहा कि अब सडक से पहले सीवर, नाली , पेयजल व केबिल के काम होने चाहिये, यदि इसकी अनदेखी की गई तो निगम के उस क्षेत्र के जिम्मेदार इंजीनियर क्षेत्राधिकारी व अन्य पर तुरंत कार्रवाई होगी। 

पत्रकारों से परिचय लिया

निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सभा कक्ष में सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया और अपना सीयूजी नंबर भी पत्रकारों को शेयर किया । 

Reactions

Post a Comment

0 Comments