मासूम टिंकल की मासूमियत से भरी इस बच्ची का वीडियो तेजी से हुई वायरल !
'हमको चाइनीज मत बोलो, हम इंडिया हैं.'
सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक मासूम बच्ची टिंकल गोंगो,का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. अब उसका एक और वीडियो आया है, जिसमें उनके परिवार, घर के बारे में कुछ और जानकारी मौजूद है. अरुणाचल प्रदेश की एक मासूम बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है. बच्ची एक वीडियो कहती नजर आ रही हैं कि 'हमको चाइनीज मत बोलो, हम इंडिया हैं.' मासूमियत से भरी इस बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. अब इस बच्ची का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें ना सिर्फ बच्ची के बारे में और अन्य जानकारी है, बल्कि वो कहां रहती हैं, कैसा घर है और उनके परिवार से भी बात की है.
दरअसल, MO (totally_Misfit) नाम के इंस्टाग्राम हेंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें टिंकल से बात की जा रही है और उनके परिवार के लोगों से भी बातचीत करते दिखाया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टिंकल का जीवन कितना सादगी से भरा है और उनके घर के आसपास का माहौल कैसा है. बच्ची से कई सवाल भी किए गए हैं. अरुणाचल की राजधानी ईटानगर की खूबसूरत वादियों में मौजूद उनका सादगी भरा जीवन देखकर लोग एक बार फिर बच्ची की चर्चा कर रहे हैं.
यह पहली बार नहीं था, जब यह बच्ची सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इससे पहले भी ये बच्ची लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच चुकी है. इससे पहले वीडियो में बच्ची अपनी मम्मी से आइसक्रीम के लिए पैसे मांगती रही थी. वीडियो में बच्ची कह रही है,'विक्की, मुझे 10 रुपये दीजिए, क्योंकि मेरे पास पास पैसे नहीं हैं.' आप भी देखिए वायरल वीडियो:-
वीडियो में टिंकल कह रही हैं कि एक भैय्या, हमको चाइनीज बोलते हैं. इसके बाद जब टिंकल से पूछा गया कि क्या उन्हें चाइनीज बोलने पर बुरा लगता है? तो बच्ची ने जवाब दिया,'हम रोते हैं'. इसी वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि विक्की कौन है? तो टिंकल जवाब देती हैं,'विक्की मेरे भैय्या हैं.' वीडियो में विक्की भी दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वीडियो में बच्ची की मां भी दिखाई देती हैं. टिंकल यह भी बताती हैं कि उन्हें डॉक्टर बनना हैं.



0 Comments