पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में...
रक्षाबंधन पर नन्हीं बहनों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी !
ग्वालियर।25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में प्री-स्कूल ग्वालियर के नन्हे बच्चों ने ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से आत्मीयता से संवाद किया और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। नन्हे बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने का यह भावपूर्ण अवसर पूरे सभागार में खुशी और अपनत्व से भर गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी सुरक्षा, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का भी पर्व है। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय रोबिन जैन, सीएसपी ग्वालियर केपी सिंह, एसडीओपी घाटीगांव शैलेन्द्र शर्मा, एसडीओपी बेहट मनीष यादव, डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती शिखा सोनी, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह सिकरवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



0 Comments