G News 24 : ट्रंप का दावा-ईरान के खार्ग आइलैंड के परखच्चे उड़े !

 ईरान के तेल ठिकाने पर तबाही...

ट्रंप का दावा-ईरान के  खार्ग आइलैंड के परखच्चे उड़े !

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध छिड़ गया है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि यूएस ने खार्ग आइलैंड पर घातक अटैक किया है.यूएस ने रविवार को ईरान के ठिकानों को निशाना बनाया था. इसके बाद ईरान ने भी करारा जवाब देते हुए जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला किया. इस बीच यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोमवार (31 अगस्त) को कहा कि यूएस ने खार्ग आइलैंड को पूरी तरह से तबाह कर दिया है.

ट्रंप ने ट्रूथ पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो देखकर लग रहा है कि वह एनिमेटेड हैं. इसके कैप्शन में ट्रंप ने लिखा, 'खार्ग द्वीप के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं.' अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर अटैक का दावा किया है. इस बीच ईरान ने जॉर्डन पर हमला कर दिया. जॉर्डन की सेना का कहना है कि उसने सोमवार को अपने हवाई क्षेत्र में दाखिल हुईं आठ मिसाइलों को रोका.

ईरान के तेल ठिकाने पर तबाही, ट्रंप का दावा- खार्ग आइलैंड के परखच्चे उड़े...

यह बयान तब आया है जब ईरान के IRGC ने कहा कि लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद उसने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए.

अमेरिका का ईरान के ठिकानों पर हमला

अमेरिकी सेना ने रविवार को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने कहा, 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जवानों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था.'

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र पर करीबी नजर बनाए हुए है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए तैयार है. बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लंबे वक्त चलने के बाद थम गया था, लेकिन अब एक बार फिर से आग भड़क चुकी है. 


Reactions

Post a Comment

0 Comments