G News 24 : नगर व जनहित के लिए जो भी बेहतर होगा वही कार्य करेंगे : निगमायुक्त

 नगर निगम ग्वालियर के नये आयुक्त अभिषेक चौधरी अगले सप्ताह में सम्हालेंगे पदभार ...

नगर व जनहित के लिए जो भी बेहतर होगा वही कार्य करेंगे : निगमायुक्त 

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के नये आयुक्त अभिषेक चौधरी अगले सप्ताह अपना पदभार सम्हालने धार से ग्वालियर आयेंगे। अभी अभिषेक चौधरी धार में सीईओ जिला पंचायत के रूप में कार्यरत हैं। 

अभिषेक चौधरी से इस प्रतिनिधि ने राज्य सरकार द्वारा जारी की गई तबादला सूची के बाद उनसे दूरभाष पर चर्चा की। चौधरी ने कहा कि वह ग्वालियर आकर प्राथमिकता से नगर व जनहित में कार्य करेंगे और जो भी बेहतर होगा, उस पर उनका फोकस रहेगा। 

चौधरी ने कहा कि अभी ज्यादा विस्तृत बात की जगह मेरा इतना कहना है कि मैं आकर समझता हूं फिर विस्तृत चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में मूलभूत विकास पर तेजी से काम हो इसके लिये भी वह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उस पर वह पूरी संजीदगी से कार्य करेंगे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments