G News 24 : काकरोचों के प्रोटेस्ट में शामिल हुए MP के सरकारी शिक्षक पर एफआईआर !

 अरेस्ट कर जेल भेजे गए मास्टरजी ...

काकरोच प्रोटेस्ट में शामिल हुए MP के सरकारी शिक्षक पर एफआईआर !

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी के फारेस्टर ग्राउंड में 25 जुलाई को काकरोच जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए शिक्षक वरूण नायक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपित शिक्षक को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शिक्षक पर प्राचार्य और महिला शिक्षक के साथ मारपीट, विवाद करने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा शिक्षा विभाग की कथित कमियों को सार्वजनिक रूप् से उजागर करने से जुडे आरोप लगाए गए है।

सरकार को वीडियो जारी कर चुनौती दी थी

जानकारी के अनुसार बिलहरी गांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक वरूण नायक ने सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने कहा था कि सरकार चाहे तो उन्हें निलंबित कर दे। उन्होंने अपने स्कूल से लेकर तहसील और जिले तक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और नकल फिक्स होने के आरोप भी लगाए थे। इस बयान के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हुआ और जिला शिक्षा अधिकारी ने 28 जुलाई को उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

पुलिस से भी हाथापाई का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर बिलहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि शिक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ भी विवाद और हाथापाई की। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की। शिक्षक वरूण नायक का कहना है कि शिक्षा नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनके खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments