G NEWS 24 : e-KYC नहीं कराने पर सब्सिडी और गैस सप्लाई पर असर संभव !

31 अगस्त तक LPG e-KYC जरूरी...

e-KYC नहीं कराने पर सब्सिडी और गैस सप्लाई पर असर संभव !

घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित e-KYC यानी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। इंडेन, HP Gas और Bharat Gas से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी बताया गया है। इससे पहले e-KYC की अंतिम तारीख 16 अगस्त और फिर 23 अगस्त निर्धारित की गई थी, लेकिन उपभोक्ताओं की भीड़ और सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं को देखते हुए अब समयसीमा 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। e-KYC नहीं कराने पर सबसे ज्यादा असर सब्सिडी पर पड़ सकता है। खासकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली LPG सब्सिडी रोकी जा सकती है। 

इसके अलावा बिना वेरिफिकेशन वाले उपभोक्ताओं को रियायती दर पर घरेलू सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है और e-KYC पूरी होने तक बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है। कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार तय समयसीमा के बाद सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई में भी दिक्कत आ सकती है। हालांकि, इससे गैस कनेक्शन पूरी तरह रद्द होने की बात नहीं है। उपभोक्ता घर बैठे भी e-KYC पूरी कर सकते हैं।

 इंडेन उपभोक्ता IndianOil ONE ऐप, Bharat Gas उपभोक्ता Hello BPCL ऐप और HP Gas उपभोक्ता HP PAY ऐप के जरिए e-KYC विकल्प चुनकर फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं। इसके लिए Aadhaar FaceRD ऐप की आवश्यकता हो सकती है और ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप में e-KYC Success या Compliant स्टेटस जरूर चेक करें। यदि ऑनलाइन e-KYC में तकनीकी समस्या आ रही है या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं हो पा रहा है, तो उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर भी e-KYC करा सकते हैं। 

इसके लिए आधार कार्ड, गैस पासबुक या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और LPG Consumer ID साथ ले जाना होगा। इसके अलावा गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के आधिकारिक डिवाइस के जरिए भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है। उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी के ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन करके e-KYC का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। यदि वहां e-KYC Compliant या e-KYC Completed दिखाई दे रहा है, तो दोबारा प्रक्रिया कराने की जरूरत नहीं है। LPG कनेक्शन या e-KYC से संबंधित सहायता के लिए 1800-2333-555 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments