G NEWS 24 : 29 अगस्त को होगा 21वां गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान समारोह

5 प्रशासक, 13 प्रशिक्षक और 51 खिलाड़ी होंगे सम्मानित...

29 अगस्त को होगा 21वां गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान समारोह

ग्वालियर। मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा 29 अगस्त 2026 को बाल भवन सभागार में 21वें गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 प्रशासकों, 13 प्रशिक्षकों और 51 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि संस्था पिछले 20 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान समारोह आयोजित करती आ रही है। इस वर्ष भी शहर के विभिन्न खेल संगठनों से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रशासकों की प्रविष्टियां प्राप्त की गई हैं।

उन्होंने बताया कि ग्वालियर में खेलों के विस्तार और विकास के साथ खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन लगातार कार्य कर रही है। इस वर्ष आयोजित होने वाला 21वां सम्मान समारोह शहर के खेल प्रेमियों को समर्पित किया जा रहा है। सम्मानित होने वाले प्रशासकों में एलएनआईपीई के बृजकिशोर प्रसाद, उच्च शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी मनोज राणा, स्कूल शिक्षा विभाग के शिवपाल पटेरिया, नगर निगम ग्वालियर की सहायक नोडल खेल अधिकारी विजेता सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मोतीलाल कुशवाह शामिल हैं।

प्रशिक्षकों में हॉकी की वंदना उइके, क्रिकेट के अनुराग वर्मा, बॉक्सिंग के धारा सिंह सिकरवार, कुश्ती के कुँवरराज कटारे, टेनिस के रितेश वर्मा, एथलेटिक्स के शिवम सिंह भदौरिया, हेल्थ कोच आशा शर्मा, नेटबॉल के भानू प्रताप, योगा के अनिल कुशवाह और दीप्ति शिवहरे, श्याम यादव, फुटबॉल की मधु बंसकर तथा कराटे के हनी गुर्जर को सम्मानित किया जाएगा।

विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें हॉकी से शैलेंद्र सिंह और अपूर्वा बुंदेला, टेबल टेनिस से आरव तिवारी और अनुष्का पाराशर, योगा से अहम प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, नव्या तिवारी और नेहा निमिष, ताइक्वांडो से उदभव परते, जतिन जादौन, विधानवी अग्रवाल, अनन्या राणा, स्मृति शुक्ला और राधिका राठौर शामिल हैं। टेनिस में युवराज राजावत, हर्षिता तोमर, पूजा शर्मा, कीर्ति बघेल, शिवांश पांडेय और सर्वेश शर्मा, वेटलिफ्टिंग में सौरभ धाकड़ और ऋषिका परिहार, पावरलिफ्टिंग में सौरभ गुर्जर और मुस्कान रावत, कुश्ती में सोनू जाटव और सनिया खान, बॉक्सिंग में वैभव रजक और मिष्ठी वाजपेयी तथा तैराकी में धैर्य साहू और विदित त्रिपाठी को सम्मान मिलेगा।

इसके अलावा खो-खो में विनीत सेन और निशा बघेल, क्रिकेट में गिर्राज शर्मा और ऋतु शर्मा, वॉलीबॉल में कार्तिक राजौरिया और आशी शर्मा, बास्केटबॉल में गौरवशाही और वैभवी राजावत, रायफल शूटिंग में पुष्पेंद्र सिंह और संजीवनी कुशवाह, एथलेटिक्स में रणजीत परिहार, नकुल शर्मा और मुस्कान रजक, कराटे में आकाश भदौरिया, भानू, सनिका शर्मा और अनुश्री शर्मा तथा आर्चरी में कशिश राठौर को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, सम्मान समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रशासकों के योगदान को सम्मान देना और ग्वालियर के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments