G News 24 : 1 सितंबर को 80 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के खाते में लैपटॉप के लिए,आएंगे 25 हजार रुपए !

 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खबर...

1 सितंबर को 80 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के खाते में लैपटॉप के लिए,आएंगे 25 हजार रुपए !

भोपाल। मध्यप्रदेश में 12वीं के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना के तहत पात्र छात्रों के खातों में 1 सितंबर को 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में 12वीं में 75% या ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। इन्हें लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह राशि 1 सितंबर को खाते में आएगी। करीब 80,180 विद्यार्थी इसके पात्र हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। जिन विद्यार्थियों ने 75% या इससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में जल्द राशि ट्रांसफर की जाए।

पहले 85% अंक थे जरूरी

मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मदद देने की यह योजना काफी पुरानी है। इसकी शुरुआत साल 2009-10 में हुई थी। उस समय पात्रता के लिए 85% अंक जरूरी थे। बाद में सरकार ने यह पात्रता सीमा घटा दी। अंकों की सीमा 85% से घटाकर 75% कर दी गई। इस बदलाव के बाद ज्यादा विद्यार्थी योजना का लाभ ले पाएंगे। अब 75% या इससे ज्यादा अंक लाने वाले सभी विद्यार्थी पात्र माने जाते हैं। समीक्षा बैठक में सिर्फ लैपटॉप योजना पर ही बात नहीं हुई। विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी देने की योजना पर भी काम चल रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments