GNews 24 : कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर में हुआ करंज एवं खमेर के पौधों का रोपण !

 एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ...

कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर में हुआ करंज एवं खमेर के पौधों का रोपण !

ग्वालियर।  पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालियर परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने करंज एवं खमेर (सफेद टीक) के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि करंज एवं खमेर दोनों ही पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा इमारती एवं औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्ष हैं। कृषि वानिकी की वैज्ञानिक डॉ. अमिता शर्मा ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृ सम्मान के साथ-साथ धरती माँ के संरक्षण का भी प्रेरक संदेश देता है।

कार्यक्रम में रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का दायित्व केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.पी.एस. तोमर, डॉ. रश्मि बाजपेई, डॉ. राजीव सिंह चौहान सहित केंद्र के अन्य वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments