G News 24 :शहर में यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया !

 निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी सतेंद्र भदौरिया के निर्देशन में... 

शहर में यातायात को अवरूद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया !

ग्वालियर।नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नोडल अधिकारी मदाखलत केषव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार मदाखलत अधिकारी सतेंद्र भदौरिया के निर्देशन में महाराज बाड़ा अंतर्गत सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, टाउन हॉल, छापाखाना, स्काउट, स्टेट बैंक, गाँधी मार्केट से यातायात अबरुद्ध कर रहे हाथ ठेले, फुटपाथ पर लगे फटे इत्यादि को हटवाया। साथ ही माधोगंज रोड़ के मुख्य मार्ग से हाथ ठेले, दुकानों के बाहर रखे स्टैंड बोर्ड, काउंटर, डमी को हटवाया जाकर मदाखलत बाहन द्वारा अनाउंसमेंट करवाकर दुकानदारों को सख्त हिदयात दी गई कि दुकानों के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण ना करें। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक आजाद खान सहित दल दक्षिण मौजूद रहा।

इसके साथ ही मदाखलत अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में पूर्व विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत मांडरे की माता पर यातायात में बाधक रोड़ पर लगे हाथ ठेले जप्त कर हटवाए गए। इसके उपरांत मुरार अग्रसेन चौराहे और गणेश मंदिर के पास से हाथ ठेले व लगे सब्जी के फड़ो को हटवाया और जप्त हाथ ठेलों को मदाखलत कार्यालय पर जमा करवाया गया। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसोदिया व पूर्व दल उपस्थिति रहा।

साथ ही मदाखलत अधिकारी श्री रवि कुमार कोरी के निर्देशन में जी.डी.ए ऑफिस के पास फुटपाथ पर, रवि नगर गेट के पास पार्किन्ग एरिया मंे दल के साथ पहुँचकर सम्बन्धित हाथ ठेला संचालकों एवं अतिक्रमणकारियांे पर अस्थाई अतिक्रमण पाये जाने पर जुर्माना सम्बन्धी कार्यवाही की गई। साथ ही उक्त स्थल पर अव्यवस्थित  खड़े हाथ ठेलो एवं आवागमन मंे बाधक रखे हाथ ठेलों, काउन्टर, टेबल आदि सामान को हटवाकर साइड से एक लाइन में करवाया गया एवं पार्किग एरिया क्लियर करवाया गया। इस कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments