G News24 : बैजाताल पर अब केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगी अनुमति !

 नगर निगम ग्वालियर ने शहर के सांस्कृतिक स्थल बैजाताल को लेकर दिया महत्वपूर्ण आदेश... 

बैजाताल पर अब केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मिलेगी अनुमति !

ग्वालियर,14 जुलाई। नगर निगम ग्वालियर ने शहर के प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थल बैजाताल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आयुक्त नगर निगम के आदेशानुसार नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-13, मोतीमहल के अंतर्गत स्थित बैजाताल पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नगर निगम से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बैजाताल पर केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की ही अनुमति प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के राजनीतिक अथवा अन्य गैर-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगर निगम द्वारा अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर निगम का उद्देश्य बैजाताल की सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व की पहचान को बनाए रखना तथा स्थल की गरिमा एवं सुव्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस आदेश के लागू होने के बाद बैजाताल पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित किए जा सकेंगे।

नगर निगम प्रशासन ने संबंधित आयोजकों से अपील की है कि वे कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति प्राप्त करें तथा आदेश का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments