ऑस्ट्रेलिया से भारत आएगा यूरेनियम...
न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी डील !
ऑस्ट्रेलिया के दौरे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के संबंध और समझौतों को लेकर कई अहम बातें की है. गुरुवार को मेलबर्न में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए न्यूक्लियर एनर्जी डील की घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा कि न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बड़ी डील हुई है. ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम सप्लाई का रास्ता खुला है. यह भारत की न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में एक बड़ी बात है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बीच गहरा विश्वास है.
पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंध की क्रिकेट से भी तुलना की. उन्होंने क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट (टी-20, वनडे और टेस्ट) से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध के बारे में बताया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में आज हमने एक अहम समझौता किया है. इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की सप्लाई का रास्ता खुलेगा और हमारे क्लीन एनर्जी के लक्ष्यों को नई ताकत मिलेगी.
पीएम मोदी ने कहा, "मेलबर्न में मेरे और मेरे प्रतिनिधिमंडल के शानदार स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री अल्बानीज़ का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. उनकी व्यक्तिगत कोशिशों और प्रतिबद्धता ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊंचाई और व्यापकता दी है. उन्होंने कहा भारत और ऑस्ट्रेलिया दो जीवंत लोकतंत्र, दो बहु-सांस्कृतिक समाज और दो महत्वपूर्ण समुद्री शक्तियाँ हैं. ये समानताएँ और हमारा साझा दृष्टिकोण हमें गहरे आपसी विश्वास के साथ लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं..."


0 Comments