भवन अनुज्ञा के विपरित किये जा रहा था निर्माण ...
सोफा गैलरी द्वारा बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्य को कराया बंद !
ग्वालियर। नगर निगम की बिना अनुमति के सोफा गैलरी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद कराया।
सिटी प्लानर सुरेश अहिरवार ने बताया कि वार्ड 58 सिंधिया कन्या विद्यालय रोड सोफा गैलरी के पास पड़ाव स्थित भूखंड पर निर्माण कर्ता अजय अग्रवाल एवं अन्य द्वारा भवन अनुज्ञा के विपरित किये जा रहे निर्माण कार्य को बंद कर हटाने की कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर राकेश कश्यप, भवन अधिकारी पवन शर्मा, क्षेत्र अधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह, मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान, मदाखलत गैंग, कार्यालय स्टाफ एवं पुलिस बल उपस्थित रहा ।


0 Comments