G NEWS 24 : अवैध निर्माणों पर निगम मदाखलत अमले ने की कार्रवाई, पूर्व में जारी किए गए थे पांच नोटिस

नोटिसधारी अतिक्रमणकारियों के कब्जे हटाए...

अवैध निर्माणों पर निगम मदाखलत अमले ने की कार्रवाई, पूर्व में जारी किए थे पांच नोटिस

ग्वालियर। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्र क्रमांक-5 के अंतर्गत पूर्व में नोटिस जारी किए गए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध बुधवार को मदाखलत अमले ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटाए।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार वार्ड क्रमांक-12 के लाइन नंबर-10 क्षेत्र में अभियान चलाकर बिट्टू सिकरवार, रवि चौहान (रविंद्र चौहान), अनूप तोमर (जनक सिंह तोमर), इंदल सिंह यादव (बालकिशन यादव) तथा लालू तोमर (राजेंद्र सिंह तोमर) द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। 

कार्रवाई क्षेत्राधिकारी रामसेवक शाक्य के निर्देशन में मदाखलत अमले द्वारा की गई। नगर निगम ने बताया कि संबंधित नागरिकों को कार्रवाई से पूर्व कुल पांच नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नियमानुसार मदाखलत अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें तथा नगर निगम के निर्देशों का पालन करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।

Reactions

Post a Comment

0 Comments