G News 24 : आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज,घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट !

 सभी के काम की खबर...

आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज,घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट !

अगर आप भी इलाज के बढ़ते खर्च से राहत पाना चाहते हैं और आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो यह कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना (ABY) के जरिए पात्र लोगों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी (प्राइवेट) अस्पतालों में मुफ़्त इलाज की सुविधाएं दी जाती है. आयुष्मान कार्डधारक घर बैठे ऑनलाइन अपने क्षेत्र के आयुष्मान योजना से जुड़े सरकारी और निजी अस्पतालों की सूची देख सकते हैं, जिससे मुफ्त इलाज के लिए सही अस्पताल चुनना आसान होगा.

ऐसे में आप भी इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके इलाके का कौन-सा अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़ा हुआ है. हालांकि, इसकी जानकारी पाने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन कुछ आसान टिप्स के जरिए पंजीकृत अस्पतालों की लिस्ट देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे चेक करें ये लिस्ट...

किन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड मान्य है?

आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल आप सिर्फ उन्हीं अस्पतालों में कर सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं. इनमें सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ कई निजी (प्राइवेट) अस्पताल शामिल हैं. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके शहर में कौन-कौन से अस्पताल इस योजना के अंदर आता है, तो इसकी आधिकारिक अस्पताल खोज वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

कितनी बार इलाज करा सकते हैं?

आयुष्मान कार्ड से मुफ़्त इलाज कराने की संख्या पर कोई लिमिट नहीं है. यानी आप अपनी मर्जी के मुताबिक जरूरत पड़ने पर कई बार इस योजना का फायदा उठाया सकते हैं. वहीं, इलाज आपको तब तक मुफ़्त मिलेगी जब तक आपके कार्ड की वार्षिक बीमा राशि मौजूद है. इस योजना के जरिए पात्र परिवारों को हर वित्तीय साल में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर मिलता है. ऐसे में राशि के समाप्त होने तक आप योजना का लाभ अपने जरूरत के हिसाब से उठा सकते हैं. 

ऐसे चेक करें अस्पतालों की लिस्ट ...

योजना के अस्पताल खोज पोर्टल https://hem.nha.gov.in/search पर जाएं.

अपने शहर का पिन कोड भर सकते हैं.

जिला या अस्पताल का नाम दर्ज करके सर्च करें.

सर्च के बाद आपके इलाके में योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों की पूरी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहां आयुष्मान कार्ड से कैशलेस इलाज कराया जा सकता है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments