G News 24 : अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री यादव ने ग्रामीण क्षेत्र की सोसायटियों निरीक्षण एवं किसानों से किया संवाद !

 सोसायटियों के माध्यम से किसानों के कल्याण के लिये अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं...

अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री यादव ने ग्रामीण क्षेत्र की सोसायटियों निरीक्षण एवं किसानों से किया संवाद !

ग्वालियर 08 जुलाई 2026/ प्रदेश में यह वर्ष कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों की आय को बढ़ाने और आधुनिक कृषि के माध्यम से किसानों को सशक्त करने के लिये विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव ने बुधवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों की सोसायटियों का निरीक्षण किया और किसानों से संवाद करते हुए यह बात कही। 

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़े हुए किसानों से भेंट कर सहकारिता के माध्यम से किसानों के हित में संचालित की जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिये अनेक योजनायें संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ किसान लेकर अपने परिवार को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें। 

अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र यादव ने जिले के ग्राम उटीला, अर्रोली, टिहौली, बड़ेरा, टांकौली, भोगीपुरा, डबका, आरोली, हस्तिनापुर, तोर, मुख्तयारपुरा, फूले का पुरा, सुमावली, बेहट एवं अन्य गाँवों का भ्रमण कर सोसायटियों का निरीक्षण किया और किसान भाईयों से चर्चा की।  

Reactions

Post a Comment

0 Comments