G News 24 : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क धंसी,कई जगहों पर लगा लंबा जाम, रूट डायवर्ट !

 गुरुग्राम में आफत की बारिश... 

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क धंसी,कई जगहों पर लगा लंबा जाम, रूट डायवर्ट !

गुरुग्राम । गुरुग्राम में मंगलवार को हुई बारिश ने प्रशासन के दावों की सारे पोल खोल दी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था चरमरा हई। इसकी वजह से रूट डायवर्ट करना पड़ा। नरसिंहपुर के पास मुख्य सड़क धंसने जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण गुरुग्राम में कई जगह लंबा जाम लग गया। गुरुग्राम के राजीव से लेकर खेड़की धौला टोल प्लाजा तक लंबा जाम लगा हुआ है।

दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लगा है। गुरुग्राम-जयपुर हाईवे पर दो तरफ लंबा जाम लगा है। हजारों गाड़िया जाम में फंसी हैं। दिल्ली जयपुर हाइवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। जाम के कारण लोगों को ऑफिस से घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी...

  1. ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली से जयपुर रूट पर बदलाव किया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि राजीव चौक से जाने वाले वाहन अब बाईं ओर मुड़कर 'SPR रोड' का इस्तेमाल करें। 
  2. हीरो होंडा चौक से जाने वाले यात्री आगे से 'SPR रोड' होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ें। दिल्ली से जयपुर जाने के लिए वाहन चालक 'द्वारका एक्सप्रेसवे' के रास्ते का प्रयोग करें। जलभराव और सड़क धंसने के कारण हाईवे पर सफर करने से पहले रूट देखकर ही निकलें। 
  3. गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कहा कि 7 जुलाई 2026 को अचानक तेज बरसात आने के कारण NH 48 पर दिल्ली से जयपुर जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग नरसिंहपुर के पास मुख्य सड़क मार्ग धंस गया है। इसलिए राजीव चौक से बायें मुड़कर SPR रोड का प्रयोग करें। 
  4. दिल्ली की ओर से जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी
  5. हीरो होंडा चौक से बायें मुड़कर आगे चलकर एसपीआर रोड का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य में स्थान की ओर जाएंगे। 
  6. दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हुए वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
  7.  बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव देखा गया और कई जगहों पर लंबा जाम लग गया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments