परंपरागत वेशभूषा में शंखनाद किया,वीबी जी राम जी योजना का...
नीम पर्वत पर एक नवीन पार्क "विकसित भारत VB G Ram G पार्क @2047 "क़े नाम से विकसित होगा !
ग्वालियर। 2 जुलाई गुरूवार को विकसित भारत VB G Ram G योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास पंचायत राज मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया इसी क्रम में ग्वालियर जिले की उदयपुर ग्राम पंचायत में पर्यटन स्थल नीम पर्वत पर हुआ इस कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दुर्गेश कुंवर जाटव,उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सत्येंद्र घुरैया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, जनपद पंचायत मुरार दिलराज किरार सहित जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत, जनपद पंचायत,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर क़े द्वारा दीप प्रज्वलन क़े साथ हुआ। दीप प्रज्वलन क़े पश्चात अतिथियों का स्वागत एव नवीन योजना का शुभराम्भ शंख नाद क़े साथ शुरू हुआ। शंख नाद क़े लिए ग्वालियर अवार्ड और स्टार अवार्ड विजेता शंख विक्रम राणा के शंखनाद द्वारा किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत क़े द्वारा भी "विकसित भारत VB G Ram G" योजना का शंख बजाकर किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य बात यह रही की सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गढ़ परंपरागत भारतीय परिधान कुर्ता पजायमा एवं महिलाएं साड़ी पहनकर आई एवं कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन बीवी जी राम योजना का स्वागत करना था इसके पश्चात सभी लोगों के उद्बोधन हुए एवं सरपंच, सचिव, GRS उप यंत्री सहायक यंत्री से लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत ने नरेगा योजना से संबंधित अपने अनुभव शेयर किये इसके पश्चात पौधा रोपण का कार्यक्रम हुआ मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि किसी भी योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए टीम वर्क बहुत महत्वपूर्ण है
Ceo जिला पंचायत सोजान सिंह रावत ने अपने अनुभव में बताया की जब पहली बार वे मंडला जिले मे पदस्थ हुए तब जिले को मनरेगा योजना में 57 लाख मानव दिवस का लक्ष्य प्राप्त हुआ इसमें उनके द्वारा देखा गया की जिले मे लगभग 2 लाख जोब कार्डधारी परिवार हैँ तब उन्होंने ग्राम पंचायत क़े सरपंचो क़े साथ बैठक की और उत्साहवर्धन किया की 2 लाख मानव दिवस से 2 करोड़ मानव दिवस का सृजन हो सकता है और औसतान 77 लाख रु. की राशि प्रति वर्ष ग्राम पंचायत क़े सरपंच स्वयं की बनाई योजना से व्यय कर ग्रामों क़े विकास में बड़ा योगदान दे सकते हैँ।
परिणाम स्वरुप केवल 2 सप्ताह में मंडला जिले में 15 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ। अर्थात सरपंचो को उनकी ताकत का एहसास और अपार सम्भावनाओं क़े सम्बन्ध में उनके मोटिवेशनल संवाद से नरेगा ने उत्कृष्ट कार्या किया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मुरार मुकेश सागर क़े द्वारा अपने अनुभव में बताया गया की उनके सतना के मझंगवा ब्लॉक में मनरेगा योजना क्रियान्वयन में कई प्रकार कष्ठिनायों के अलावा दस्यू समस्या/मोबाइल पर धमकिया आदि का भी सामना करते हुये योजना का सफल क्रियान्वयन किया गया नीम पर्वत पर एक नवीन पार्क "विकसित भारत vb g ram g पार्क @2047 "क़े नाम से विकसित करने हेतु आधारशीला रखी गई। विशेष बात यह रही की अतिथियों का स्वागत गाय क़े गोबर से बनी माला पहनाकर किया गया, यह माला वीर नारी स्व सहायता समूह की महिलाओं क़े द्वारा बनाई गई थी।


0 Comments