G News 24 : गर्मियों में पेट संबंधी समस्याओं के लिए बताया प्राकृतिक समाधान है डाबर का पुदीनहरा !

 डाबर ने पुदीना को दिया 'वंडर हर्ब' का दर्जा...

गर्मियों में पेट संबंधी समस्याओं के लिए बताया प्राकृतिक समाधान है डाबर का पुदीनहरा ! 

ग्वालियर।  आयुर्वेदिक उत्पादों की अग्रणी कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना के औषधीय गुणों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पुदीना को "वंडर हर्ब" के रूप में प्रतिष्ठित करते हुए उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि पुदीना प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो विशेष रूप से गर्मियों में शरीर को राहत पहुंचाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक माना जाता है। बढ़ती गर्मी और हीटवेव के दौर में लंबे समय तक धूप में रहने वाले लोगों के लिए पुदीना उपयोगी साबित हो सकता है।

डाबर के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीपक भदौरिया ने कहा कि आयुर्वेद में पुदीना का उपयोग हजारों वर्षों से किया जाता रहा है। पुदीना में मौजूद मेंथॉल पाचन क्रिया को सक्रिय करता है, पेट की मांसपेशियों को आराम देता है तथा गैस, अपच, पेट दर्द, ऐंठन और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाने में मददगार माना जाता है।

वहीं, डाबर इंडिया लिमिटेड के सीएसआर एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन प्रमुख व्यास आनंद ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में लोगों को प्रभावी और प्राकृतिक स्वास्थ्य समाधानों की आवश्यकता है। डाबर का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक जीवन के अनुरूप लोगों तक पहुंचाना है, ताकि दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं का सुरक्षित और प्राकृतिक समाधान उपलब्ध कराया जा सके।

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि बाजार में उपलब्ध कई एंटासिड उत्पादों में रासायनिक तत्व होते हैं, जबकि आयुर्वेद आधारित उत्पाद प्राकृतिक विकल्प प्रदान करते हैं। इसी दिशा में डाबर पुदीना हरा को गैस, अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी सामान्य समस्याओं में राहत देने वाले आयुर्वेदिक उत्पाद के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह टैबलेट, तरल, पाउडर और फिज़ जैसे विभिन्न रूपों में उपलब्ध है।

डाबर का मानना है कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती गर्मी के बीच पुदीना जैसे पारंपरिक आयुर्वेदिक पौधों के महत्व को फिर से स्थापित करना समय की आवश्यकता है। कंपनी का यह अभियान लोगों को प्राकृतिक स्वास्थ्य उपायों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments