प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान...
पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका,आग लगने से 8 लोगों की मौत, 10 घायल !
अहमदाबाद। अहमदाबाद में शनिवार को अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसा रामोल-गात्राड रोड के पास हुआ घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना आज करीब शाम चार बजे की बताई जा रही हैं। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेगी. एफएसएल की टीम विस्फोट के कारणों और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआत में दो लोगों की मौत की जानकारी मिली थी, लेकिन राहत और बचाव अभियान आगे बढ़ने पर मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई. हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।दमकल और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी. मामले में गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। विस्फोट के कारणों का पता लगाने और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) समेत अन्य जांच एजेंसियों की टीमों को मौके पर बुलाया गया है!
PM ने किया अनुग्रह राशि का ऐलान!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, “गुजरात के अहमदाबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.”
प्रधानमंत्री ने कहा, “घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद दे रहा है. PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे!



0 Comments