दो पतियों को छोड़,तीसरे के साथ लिव-इन,में रही ...
3 बच्चों की मां को उसके बॉयफ्रेंड(तीसरे) ने मार डाला,थाने जाकर बोला,चौथे के संग जाने वाली थी !
हरियाणा के हिसार में लिव-इन में रह रही महिला का मर्डर का मामला सामने आया है। महिला दूसरी शादी के बाद बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। आरोप है कि महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर प्रेमी ने ही की। महिला के शरीर पर चोट के निशान देखे गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लिव-इन पार्टनर मर्डर करके सूर्यनगर चौकी पहुंचा और बोला- मैंने पूजा को मार दिया है। वह किसी और युवक के संपर्क में थी।
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो महिला का शव उसके ही घर में पड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, महिला की इससे पहले 2 शादियां हो रखी थी और 3 बच्चे हैं। करीब 5 सालों से महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ शिवनगर में लिव-इन में रह रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हिसार लाया गया है और पंचनामा किया है। घटनास्थल का फोरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
चाकू से किया कई बार वार...
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात करीब 3 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गौरव ने गुस्से में आकर पूजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के गले, पेट और पीठ पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गौरव ई-रिक्शा चलाता है और करीब दो महीने पहले ही शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। इसके बाद कहीं जाते हुए उसकी पूजा से मुलाकात हो गई, जिसके बाद दोनों करीब आए थे।
परिजन बोले- प्रॉपर्टी विवाद में हुई हत्या
महिला के परिजनों की मानें तो हत्या का कारण प्रॉपर्टी विवाद है। मृतक की मां ने बताया कि पूजा ने हिसार में सत्तर गज का प्लाट लिया। पूजा ने नॉमिनी में अपने दोनों बच्चों का नाम लिखवा दिया था। इसको लेकर गौरव नाराज था और गौरव ने कहा कि नॉमिनी में बच्चों के नाम नहीं लिखे। उसका नाम लिखवाए। इसी को लेकर दोनों में विवाद था। मृतक के परिजनों ने मांग है कि इसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रत्युक्त चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


0 Comments