G News 24 : आज 24 जुलाई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट !

 कच्चा तेल फिर $100 के पार...

आज 24 जुलाई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट !

कच्चा तेल फिर $100 के पार, आज 24 जुलाई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? देशभर में 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 24 जुलाई को  पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या कच्चा तेल 100 डॉलर के पार पहुंचने के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है? अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद आज भी देश में  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट जरूर देख लें...

24 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
  • नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है.
  • पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कच्चा तेल $100 के पार, क्या है वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड दो महीने बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और रेड सी में तेल टैंकरों पर हमलों के चलते सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी वजह से तेल की कीमतों में तेजी आई है. बीते दिन, गुरुवार को ब्रेंट क्रूड करीब 8.4% बढ़कर 101.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क WTI 7.6% की तेजी के साथ 93.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा.

भारत में 25 मई  के बाद नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल में तेजी के बावजूद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.. कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए रेट जारी किए और ज्यादातर शहरों में कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं. देशभर में 25 मई 2026 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कुछ शहरों में VAT और फ्रेट चार्ज की वजह से मामूली अंतर देखने को मिल सकता है.

फरवरी के आखिर में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 8 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है. फिलहाल 25 मई के बाद से रेट स्थिर बने हुए हैं.

क्या फिर ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर के पार जाएगा?

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि अगर स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो साल के अंत तक ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपने शहर का पेट्रोल-डीजल रेट...

अगर आप रोजाना अपने शहर का लेटेस्ट रेट जानना चाहते हैं, तो पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है.

  • Indian Oil (IOC) के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें.
  • Bharat Petroleum (BPCL) के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं.
  • Hindustan Petroleum (HPCL) के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजें.

इसके अलावा तीनों तेल कंपनियों की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी रोज सुबह 6 बजे नए रेट अपडेट कर दिए जाते हैं.

हमारे पड़ोस में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं

हमारे पड़ोस में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं. पेट्रोल की कीमत में 6.39 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 7.83 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें 23 जुलाई, गुरुवार से ही लागू हो गई हैं. अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 327.12 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं हाई स्पीड डीजल की कीमत बढ़कर 375.04 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments