G News 24: 'सरकार 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का प्रयोग कर रही है.अगले साल तक हमें इसके परिणाम मिल जाएंगे.'

 सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल ने कहा...

 'सरकार 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का प्रयोग कर रही है.अगले साल तक हमें इसके परिणाम मिल जाएंगे.'

भारत ने समय से 5 साल पहले ही पिछले साल पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का अपना टारगेट हासिल कर लिया है.  तेल कंपनियों ने एक अप्रैल से पूरे देश में एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल की सप्लाई शुरू कर दी है. केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि अभी पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल की मिलाने का एक्सपेरिमेंट चल रहा है और इसके नतीजे अगले साल तक आएंगे. सरकार की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब देश में इस पर काफी बहस चल रही है कि पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट से पुरानी गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है. 

सरकार ने यह कहकर ऐसे आशंकाओं को खत्म करने की कोशिश की है कि E20 पेट्रोल से मैकेनिकल डैमेज होता है, ऐसे कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं हैं. यह नीति भारत की ऊर्जा सुरक्षा, किसानों और पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित होगी. अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड  (BPCL) द्वारा दायर की गई एक याचिका पर बहस के दौरान यह टिप्पणी की, जिसमें कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है. 

BPCL की याचिका पर हुई सुनवाई

हाई कोर्ट ने अपने 23 जून के आदेश में, तेल कंपनियों- BPCL, HPCL, और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को निविदा को अंतिम रूप देने से पहले एथेनॉल आवंटन में वृद्धि की मांग करने वाली एक डिस्टिलरी द्वारा दायर आवेदन पर विचार करने और फैसला लेने का निर्देश दिया. हालांकि BPCL ने सुप्रीम कोर्ट में तर्क दिया कि हाई कोर्ट के आदेश से पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण प्राप्त करने के सरकार के व्यापक नीतिगत उद्देश्य पर प्रभाव पड़ सकता है.

अटॉर्नी जनरल ने कहा,

सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि BPCL ने इस आदेश के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट  की खंडपीठ से संपर्क क्यों नहीं किया. इसके जवाब में अटॉर्नी जनरल ने कहा कि एथेनॉल आपूर्ति अनुबंध अक्टूबर 2025 में पहले ही अंतिम रूप दिए जा चुके थे और इसी तरह की याचिकाएं कई हाई कोर्ट में लंबित हैं. उन्होंने कहा, 'इससे राष्ट्रीय नीति प्रभावित होगी.'

अटॉर्नी जनरल ने ट्रांसफर पिटीशन दायर करने की अनुमति मांगी, यह तर्क देते हुए कि इस मुद्दे को अक्टूबर से पहले तय करने की आवश्यकता है, जब एथेनॉल सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स के रिन्यूवल का समय आएगा. उन्होंने कहा, 'अगर मैं डिवीजन बेंच के सामने जाता हूं और फिर दूसरे हाई कोर्ट में जाता हूं तो इसमें देरी होगी.'

सरकार ने 2030 के लिए क्या रखा टारगेट?

भारत ने निर्धारित समय से 5 साल पहले ही पिछले साल पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का अपना टारगेट हासिल कर लिया है.  तेल कंपनियों ने एक अप्रैल से पूरे देश में एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल की सप्लाई शुरू कर दी है. सरकार ने अब 2030 तक पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट रखा है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments