वो खुद को एक्टिव रखने के लिए फॉलो करती हैं ये 3 आदतें...
101 की उम्र में भी दफ्तर जाती हैं ये महिला,100 के बाद भी खुद को रखा है एक्टिव !
101 की उम्र में भी दफ्तर जाती हैं ये महिला, 100 के बाद भी खुद को एक्टिव रखने के लिए फॉलो करती हैं ये 3 आदतेंरिटायरमेंट के बाद भी कैसे रहें ऊर्जावान? 101 साल की एलीन लवीन से सीखें लाइफस्टाइल.101 year old Eileen Lavine long life secrets: क्या आपने कभी सोचा है कि, 100 साल की उम्र पार करते ही आपका रूटीन कैसा होगा? एक उम्र के बाद ज्यादातर लोगों का उठना बैठना भी दूभर होता है. वो हर काम के लिए दूसरों पर डिपेंडेंट हो जाते हैं,
लेकिन एलीन लवीन नाम की महिला की लाइफस्टाइल बिल्कुल अलग है. वह 101 साल की उम्र में भी आज नौकरी कर रही हो, खुद अपना काम संभाल रही हैं. यहां तक की मानसिक रूप से पूरी तरह सक्रिय हैं, यही वजह है कि, आज दुनियाभर में उनकी चर्चा हो रही है.
दिमाग को हमेशा रखें व्यस्त
101 वर्षीय एलीन लवीन, पेशे से एक पत्रकार हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपनी लंबी और खुशहाल जिंदगी का राज साझा किया है. वे अपनी ऊर्जा और जिंदादिली को सबसे बड़ी वजह मानती हैं. उन्होंने अपनी लाइफ के 3 ऐसे पहलू बताएं है, जिन्हें वे अपनी लंबी उम्र, स्वस्थ और सक्रिय जिंदगी का राज मानती हैं.
लोग उनकी जिंदादिली को देखकर हैरान हैं और एलीन के बताए ऊर्जा के मंत्र को फॉलो कर रहे हैं. एलीन ने लंबी उम्र का सबसे बड़ा राज...दिमाग को हमेशा सक्रिय रखना बताया है. उनके मुताबिक, वो रोज सुबह सबसे पहले अखबार पढ़ती हैं और फिर क्रॉसवर्ड हल करती हैं. उनका मानना है कि रोजाना नई चीजें सीखना...दिनचर्या का अहम हिस्सा होना चाहिए.


0 Comments