G News 24 : तेज रफ्तार कार का कहर,ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को मारी जोरदार टक्कर,हो गई मौत !

 दिल्ली के नरेला सर्किल में तैनात था  ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल ...

तेज रफ्तार कार का कहर,ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को मारी जोरदार टक्कर,हो गई मौत !

दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर दिखा है। ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी है। कार की टक्कर से हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से हो गई हेड कॉन्स्टेबल की मौत

बता दें कि हेड कॉन्स्टेबल अमित नरेला ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान सिंघू गांव के पास हादसा ये हादसा हुआ। घायल हेड कॉन्स्टेबल अमित को हादसे के बाद तुरंत नरेला के हॉस्पिटल में ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। अस्पताल में डॉक्टरों ने कॉन्स्टेबल अमित को मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार की वजह से ड्राइवर के काबू में नहीं थी कार

इस दुर्घटना की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक डिपार्टमेंट के कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की। पुलिस ने फुटेज के माध्यम से कार और उसके ड्राइवर की पहचान करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार काफी तेज स्पीड में थी, जिसकी वजह से ड्राइवर गाड़ी को काबू में नहीं कर सका और एक्सीडेंट हो गया।

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तलाश में पुलिस

पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ड्राइवर बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गया। उसको ढूंढने के लिए आसपास के इलाके के पुलिस स्टेशनों को अलर्ट कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज, कार के संभावित रूट और अन्य टेक्निकल सबूतों के आधार पर पुलिस, आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जल्द ही ड्राइवर की पहचान कर उसको अरेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि इस केस की जांच हर एंगल से की जा रही है। फरार चालक के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ड्राइवर की पहचान करने में जुटी पुलिस

साथ ही, दुर्घटना वाली जगह के आसपास मौजूद चश्मदीदों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, ताकि दुर्घटना के वक्त की पूरी घटनाक्रम की जानकारी मिल पाए। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसे के वक्त कार की स्पीड कितनी थी और ड्राइवर, हेड कॉन्स्टेबल अमित को टक्कर के बाद किस रास्ते से भागा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments