G News 24 : US ने ईरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, एक जहाज को भी किया तबाह !

 हवाई हमलों का दूसरा दौर शुरू...

 US ने ईरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, एक जहाज को भी किया तबाह !

राष्ट्रपति ट्रंप के सीधे निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ दूसरे दौर के विनाशकारी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले ईरानी सैन्य ठिकानों पर किए जा रहे हैं, जिससे खाड़ी क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया है।

वैश्विक व्यापार के लिए सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते होर्मुज को लेकर जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ एक और बड़ा सैन्य एक्शन लिया है। अमेरिकी सेना ने आज दोपहर ठीक 3 बजे (अमेरिकी पूर्वी समयानुसार - ईटी) ईरान के खिलाफ हवाई हमलों के दूसरे दौर (सेकंड वेव) की शुरुआत कर दी। यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति और सेना के कमांडर-इन-चीफ के सीधे निर्देश पर की गई है। इस बीच ईरान के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिकी सेना ने एक खाली तेल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया। यह जहाज ईरान के एक बंदरगाह की ओर जा रहा था। आरोप है कि टैंकर ने इस्लामिक गणराज्य पर लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी का उल्लंघन करने की कोशिश करते हुए कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा? 

इस बीच जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या पुलों पर बमबारी करने से पहले उन्होंने ईरान को कोई डेडलाइन दी है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे डेडलाइन देना पसंद नहीं है, लेकिन उन्हें काफी हद तक पता है, वे पूरी बात जानते हैं। उन्हें बेहतर ढंग से पेश आना चाहिए।'

ईरान के अहवाज में सुनी गई धमाकों की आवाज

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने इराक की सीमा के पास स्थित अहवाज शहर में धमाकों की आवाज़ सुनाई देने की खबर दी है। इस महीने तनाव फिर से शुरू होने के बाद से अमेरिकी सेना ने कई बार अहवाज को निशाना बनाया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments