G News 24 : आम व महुआ बीन रही,एक नाबालिग और बुजुर्ग महिला की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत !

 शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा...

आम व महुआ बीन रही,एक नाबालिग और बुजुर्ग महिला की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत !

शहडोल। शहडोल में मानसून की दस्तक के साथ मौसम ने अचानक करवट ली। शुक्रवार शाम को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसी दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक 11 वर्षीय बालिका शामिल हैं। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कोटरी गांव की है। पुलिस के अनुसार 68 वर्षीय फुलची बाई कोल जंगल में महुआ की डोरी (महुआ के फल/बीज) बीनने गई थीं। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल

दूसरी घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के गांधिया गांव में हुई। यहां तेज हवा चलने के बाद घर के सामने लगे आम के पेड़ के नीचे गिरे आम बीनने गई 11 वर्षीय प्रियांशी रैदास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments