G NEWS 24 : स्मार्ट मीटर बनाम उपभोक्ताओं के साथ खुली लूट !

स्मार्ट मीटर वाली नई व्यवस्था लोगों पर पड़ रही है भारी...

स्मार्ट मीटर बनाम उपभोक्ताओं के साथ खुली लूट !

ग्वालियर। नयापुरा लक्ष्मीगंज धर्मकांटा क्षेत्र के एक परिवार ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि वर्षों से चल रहे पुराने मीटर को उनकी आपत्ति के बावजूद जबरन स्मार्ट मीटर से बदल दिया गया। उसके निवास स्थान पर जहां पहले बिजली बिल ₹3 से ₹5 हजार के बीच आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के महज दो महीने उसे  ₹20 हजार का बिल थमा दिया गया। इसके बावजूद बिजली विभाग स्वयं की गलती मानने के बजाय उल्टे उपभोक्ता को ही धमका रहा है और दिए गए दिल का भुगतान करने के लिए उसे पढ़ कर रहा है। 

परिवार का आरोप है कि अधिक बल की शिकायत करने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा  बिल की जांच और समाधान करने के बजाय, उल्टा उपभोक्ता को ही बिजली चोरी का दोषी ठहराने की कोशिश की जा रही है। बिजली विभाग के लोग कह रहे हैं उपभोक्ता ने मीटर में गड़बड़ किया है जबकि उपभोक्ता का कहना है, कि मीटर में पहले से ही गड़बड़ी थी, जिसकी उसे जानकारी नहीं दी गई। यही गड़बड़ी वाला जबरदस्ती उसके आवास पर लगा दिया। 

अब सवाल यह है कि यदि मीटर में कोई तकनीकी गड़बड़ी थी, तो मीटर बदलते समय इसकी जानकारी उपभोक्ता को क्यों नहीं दी गई? दूसरा अहम सवाल यह है कि गड़बड़ी वाला मीटर उपभोक्ता के निवास पर लगाया ही क्यों गया?  क्या यह तकनीकी त्रुटि है ?  विभागीय लापरवाही है या फिर उपभोक्ताओं के साथ जबरदस्ती लूट-खसोट करने का एक स्मार्ट तरीका है ! इस प्रकार की कार्य प्रणाली उपभोक्ताओं के साथ अन्याय पूर्ण है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments