चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़,जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी...
RCB लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन,मिले 20 करोड़,वैभव को सिएरा कार एवं लाखों का कैश मिला !
IPL 2026 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली है. शानदार गेंदबाजी के दम पर RCB ने गुजरात टाइटंस को 155 रनों पर रोक दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 75 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, उन्होंने ऑरेंज कैप समेत कई अवार्ड्स जीते. जानिए ईनामी राशि के रूप में किसे कितनी धनराशि मिली.
चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि मिली. टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है, दोनों ट्रॉफी टीम ने एक ही ग्राउंड पर जीती हैं. फाइनल हारने वाली गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं.
सिएरा कार समेत वैभव सूर्यवंशी को मिले इतने रुपये
वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप विनर रहे, इसके आलावा उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के का अवार्ड मिला. उन्हें सिएरा कार समेत कुल 45 लाख रुपये ईनामी राशि के रूप में मिले.
IPL 2026 अवार्ड्स लिस्ट
- विजेता: RCB- 20 करोड़ रुपये
- उपविजेता: GT- 12.5 करोड़ रुपये
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- 15 लाख रुपये
- ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
- पर्पल कैप: कगिसो रबाडा- 10 लाख रुपये
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
- सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज- 10 लाख रुपये
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- सिएरा कार
- सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
- सबसे ज्यादा चौके: साईं सुदर्शन- 10 लाख रुपये
- कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे- 10 लाख रुपये
- प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली- 5 लाख रुपये
- पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपये
- पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: धर्मशाला- 25 लाख रुपये
IPL Final में क्या कुछ हुआ
टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. गुजरात टाइटंस के दोनों ओपनर्स फाइनल में चल नहीं पाए, शुभमन गिल 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए. साईं सुदर्शन को 12 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया. इसके बाद आए निशांत सिंधु और जोस बटलर ने पारी को धीमा कर दिया, और बड़ा स्कोर भी नहीं कर पाए. सिंधु ने 18 गेंदों में 20 और जोस बटलर ने 23 गेंदों में 19 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की मदद से गुजरात सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई, उन्होंने 37 गेंदों में 50 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की, चोट से जूझ रहे अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15), क्रुणाल पांड्या (1) सस्ते में आउट हो गए, तब RCB दबाव बन रहा था लेकिन दूसरे छोर पर विराट कोहली की शानदार पारी जारी रही और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 75 रन बनाए.
गुजरात टाइटन्स ने की कई गलतियां
फाइनल में गुजरात टाइटन्स को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल जरूर थी, लेकिन शुभमन गिल (10) और साईं सुदर्शन (12) खराब शॉट खेलकर आउट हुए. टीम ने फाइनल में बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए निशांत सिंधु को तीसरे नंबर पर भेज दिया, जिन्होंने खेल को धीमा कर दिया. चौथे नंबर पर आए जोस बटलर भी स्ट्रगल करते नजर आए. सिंधु ने 18 गेंदों में 20 और बटलर ने 23 गेंदों में 19 रन बनाए, यहां से GT पिछड़ती चली गई. वो तो वाशिंगटन सुंदर (50) की अर्धशतकीय पारी से टीम 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई.


0 Comments