गुजरात टाइटन्स की टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी...
IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा,खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग !
फाइनल में हारने के बाद स्टेडियम से होटल जा रही गुजरात टाइटन्स की टीम बस में आग लग गई. इस समय सभी प्लेयर्स बस के अंदर मौजूद थे. IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम बस में आग लग गई. ये हादसा तब हुआ जब टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी. जब आग लगी तब सभी प्लेयर्स बस के अंदर ही थे. बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी. समय रहते इसका पता चल गया. तुरंत सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया. रविवार को अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती.
1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी
IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम से टीम बस में होटल की तरफ जा रहे थे, तब रास्ते में उनकी बस में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. रिपोर्ट के अनुसार इसका पता चलते ही तुरंत सबसे पहले खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अच्छी खबर ये रही कि किसी भी खिलाड़ी का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन ये एक बुरी रात बन गई, प्लेयर्स करीब 1 घंटे तक वहां फंसे रहे फिर दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें होटल पहुंचाया गया. इससे पहले दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद तूफान की वजह से गुजरात टाइटन्स की टीम अहमदाबाद में देरी से पहुंची थी. शुभमन गिल एंड टीम फाइनल के लिए अहमदाबाद शनिवार को करीब रात 11 बजे पहुंची थी.


0 Comments