G News 24 : जिले में 27 जून शनिवार को सभी विद्यालयों में मेगा अपार डे मनाया जायेगा !

 अपार आईडी बनाने हेतु सभी स्कूलों में शनिवार को लगेगा शिविर ... 

 जिले में 27 जून शनिवार को सभी विद्यालयों में मेगा अपार डे मनाया जायेगा ! 

ग्वालियर।  जिले में स्कूली बच्चों की अपार आईडी बनाने के लिये हर शनिवार को शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जायेंगे। जिले में 27 जून शनिवार को सभी विद्यालयों में मेगा अपार डे मनाया जायेगा। 

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों की अपार आईडी बनाने के लिये अभियान के रूप में कार्य किया जायेगा। जिला परियोजना समन्वयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालयों के लिये शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि विद्यालय के शतप्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाना सुनिश्चित करें।

प्रत्येक शनिवार को लगाए जा रहे शिविर में आधार में त्रुटि दस्तावेजों की कमी अथवा अन्य तकनीकी कारणों से लंबित प्रकरणों का निराकरण भी किया जायेगा। अपार आईडी विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, परीक्षा परिणाम, छात्रवृत्ति, समग्र रिपोर्ट कार्ड एवं अन्य उपलब्धियों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में सहायक होगी। शिक्षा विभाग द्वारा अपार आईडी के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान में सभी प्राचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई है। 


Reactions

Post a Comment

0 Comments