आग पर 15 गाडी पानी डालकर फायर ब्रिगेड ने पाया कंट्रोल...
सागरताल क्षेत्र में सोमवार को एक कबाड और गाडियों की सीट बनाने वाले गोदाम में लगी भीषण आग !
ग्वालियर। शहर के सागरताल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कबाड और गाडियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी तपन से पडोस में स्थित जिम की कुछ मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड समय रहते मोर्चा संभाला वरना चंद कदमों की दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बडी तबाही का कारण बन सकते थे। दमकल की 15 गाडियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को शांत किया।
आग के कारण सडकों पर भगदड मची
आग सुबह करीब 5 बजे लगी, गोदाम में गाडियों की सीट बनाने के लिए भारी मात्रा में फोम और कबाड भरा था जिसने आग को चंद मिनटों में विकराल बना दिया। आसपास आग से अफरा तफी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी साथ ही दमकल दस्ते को भी सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया।
जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की जिम की मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालकर आसपास के मकानों को खाली कराया।


0 Comments