महाराष्ट्र के मंत्रीका विवादित बयान...
'राहुल गांधी एक पाकिस्तानी एजेंट है': नितेश राणे
महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी के नेता नितेश राणे ने विवादित बयान दे डाला. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पाकिस्तानी एजेंट कह दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बात राहुल गांधी अपने मुंह से कहते हैं. पाकिस्तान को खुश करने की सारी तैयारी राहुल गांधी की है. वहां से जो स्क्रिप्ट आती है उसे राहुल गांधी पढ़कर बताते हैं. पाकिस्तान में बैठे हुए जो बॉस हैं, उनको खुश करने के लिए, उनका पाकिस्तानी एजेंट राहुल गांधी यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलता है.
बकरीद का जिक्र कर क्या बोले?
बकरीद का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि बहुत जगह बकरी के नाम पर गौमांस की भी बिक्री होती है. गौ-तस्करी की जाती है. AIMIM नेता वारिस पठान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "तुम तुम्हारे धर्म के अंदर के जिहादियों को कंट्रोल करने नहीं आता, उनको हमारे हिंदू राष्ट्र में कैसे जीना चाहिए ये सिखाना नहीं आता तो फिर जीआर (सरकारी आदेश) निकालकर हमको सजा देनी पड़ेगी. इसलिए कोई भी बकरीद के नाम पर हमारी गौ-माता की तरफ गंदी नजर से देखेगा तो उसकी जगह डायरेक्ट जेल में होगी."
On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi's statement, Maharashtra Minister Nitesh Rane says, "Rahul Gandhi is a Pakistani agent. He himself talked about Pakistan... Rahul Gandhi reads a script here which originated there. To make his Pakistani bosses happy,…
शरिया कानून लागू करने की कोशिश की तो जेल: मंत्री
मंत्री नितेश राणे ने सोमवार (25 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने एक जीआर निकाला है. इसमें कहा गया है कि गौ-मांस के खिलाफ सीधा मकोका का प्रावधान है. पुलिस ने कल से अलग-अलग जगह पर मार्च निकाला है. कोई भी नियम तोड़ने की कोशिश करेगा, शरिया कानून लाने की कोशिश करेगा तो वो जेल की हवा खाता दिखेगा.
सड़क पर नमाज को लेकर क्या बोले?
सड़कों पर नमाज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "अगर सड़क पर ही नमाज पढ़ती है तो फिर मस्जिदों को बंद कर देते हैं. हमारे हिंदू राष्ट्र में ये रास्ते लोगों को चलने के लिए है. यहां से वहां जाने के लिए है." मदरसों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये आतंकवाद के अड्डे हैं.


0 Comments