गर्मी के चरम पर आते ही लोगों के घरों में पानी की समस्या बढ़ने लगी है और लोग सड़कों पर आने लगे !
पानी की समस्या दिनों दिन होती जा रही है विकराल !
ग्वालियर। यह तो वार्ड 33 के लक्ष्मण तलैया और उसके आसपास पानी के चार ओवरहेड टैंक है जिनमें दो लक्ष्मण तलैया पर एक रविदास नगर में तुलसीदास की गुफा के पास और दूसरा हीरा भूमिया पहाड़ी पर इन चारों ओवरहेड टैंक से लक्ष्मण तलैया, रविदास नगर, रामपुरी, खल्लासीपुरा झाड़ू वाली गली सहित आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है।
लेकिन गर्मियां आते ही पानी का वितरण एवं मांग बढ़ जाने के कारण सप्लाई चैन टूटती है और इस वजह से पानी की समस्या उत्पन्न होती है लोग परेशान हैं। ज्यादातर क्षेत्र के लोग इसी पानी के ऊपर डिपेंड है क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र है इसलिए बोरवेल भी सीमित है मात्रा में है यही कारण है कि जब पानी की समस्या उत्पन्न होती है तो लोग अपनी समस्याएं लेकर जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचते हैं लेकिन जब जनप्रतिनिधियों के यहां भी उनकी सुनवाई नहीं होती है तब वे लोग सड़कों पर आते हैं।
ऐसा ही एक प्रदर्शन खललसीपुरा में देखने को मिला जहां पानी से परेशान लोगों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा के नेतृत्व में खाली डब्बे बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और पानी की मांग स्थानीय प्रशासन से की।लोग शासन -प्रशासन से जवाब चाह रहे हैं कि जब अमृत योजना के नाम पर सरकार ने करोड़ों रुपया ग्वालियर में बर्बाद कर दिया, लेकिन उसके बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है तो यह कैसी योजना थी जो लोगों को पानी भी ना दे पाई ।


0 Comments