आज दिखेगा साल का सबसे दुर्लभ चांद...
आसमान में आज दिखेगा जादुई नजारा! खगोल प्रेमियों के लिए खास रहेगा रविवार !
अधिकमास की पूर्णिमा आज 31 मई को पड़ रही है. इस दौरान आसमान में दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा. खगोल प्रेमियों के लिए कल यानी 31 मई का दिन खास रहने वाला है. यूपी समेत पूरे देशभर में 31 मई को आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. इस घटना को ब्लू मून कहा जा रहा है. यह कोई सामान्य घटना नहीं है. 2 से 3 साल में ऐसी दुर्लभ घटना आसमान में देखी जाती है. आइए जानते हैं यूपी में ब्लू मून कब देखा जा सकता है.
ब्लू मून क्या होता है?
जानकारी के मुताबिक, ब्लू मून एक खगोलीय घटना है, यह घटना तब घटित होती है जब किसी मौसम (सीजन) में सामान्य दो की बजाय तीन पूर्णिमा पड़ती है. ऐसी स्थिति में आने वाली अतिरिक्त पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है. इसीलिए ये घटना खास मानी जाती है. इस बार अधिकमास पूर्णिमा के दिन 31 मई को पड़ रही है तो इस लिहाज से कल ब्लू मून दिखाई देगा.
क्या नीला दिखाई देगा चांद?
ब्लू मून नाम सुनकर आप सोच रहे होंगे कि चंद्रमा नीला दिखाई देता होगा. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. यह चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तरह ही नजर आता है. इसके रंग में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखाई देता. अब सवाल उठता है कि भारत में कब दिखाई देगा. जानकारी के मुताबिक, कल सूर्यास्त के बाद पूरब की दिशा में ब्लू मून दिखाई देगा. इसे आसमान में बिना दूरबीन की मदद से भी देखा जा सकता है. खुली आंखों से देखने पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा.
कितने बजे दिखाई देगा?
जानकारी के मुताबिक, भारत में रविवार शाम 6.30 से 7.30 के बीच ब्लू मून दिखाई देगा. ब्लू मून को जरूर देखना चाहिए, ऐसा इसलिए कि ये दुर्लभ नजारा 2 से 3 साल के बाद ही नजर आता है. इस वजह से ही यह दुर्लभ माना जाता है.


0 Comments