G News 24 : हिमंता जीते, गौरव गोगोई हारे,असम में फिर एक बार हिमंता सरकार !

 गौरव गोगोई जोरहाट सीट से चुनाव हार गए. BJP के हितेंद्र नाथ ने उन्हें 23,182 वोटों से हराया...

हिमंता जीते, गौरव गोगोई हारे,असम में फिर एक बार हिमंता सरकार ! 

रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंता के नेतृत्व वाला BJP-NDA गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुका है और 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला मोर्चा करीब 22 सीटों पर ही आगे नजर आ रहा है.

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती राज्य के 35 जिलों के 52 केंद्रों पर जारी है. 126 सीटों पर कुल 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है. रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंता के नेतृत्व वाला BJP-NDA गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुका है और 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला मोर्चा करीब 22 सीटों पर ही आगे नजर आ रहा है.

अब तक की जीत-हार

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका तब लगा जब राज्य अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई जोरहाट सीट से चुनाव हार गए. BJP के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने उन्हें 23,182 वोटों से पराजित किया. धीमाजी सीट पर BJP के रणोज पेगू ने कांग्रेस के सैलेन सोनवाल को 32,229 वोटों से हराया. सिसिबरगांव में BJP के जीवन गोगोई ने राइजोर दल के दुलाल चंद्र बरुआ को 40,593 वोटों से मात दी. मजबाट सीट से बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रीति रेखा को 55,546 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की.

कौन आगे, कौन पीछे?

मुख्यमंत्री हिमंता जलुकबाड़ी सीट से कांग्रेस की बिदिशा नियोग के खिलाफ 41,798 वोटों से आगे चल रहे हैं. इससे उनकी लगातार तीसरी जीत लगभग तय मानी जा रही है. डिसपुर सीट से BJP के प्रद्युत बोरदोलोई ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है. हालांकि, अभी आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं. तमुलपुर से विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, कालियाबोर से AGP के केशव महंता और बोकाखाट से अतुल बोरा जैसे NDA के बड़े चेहरे भी शुरुआती रुझानों में मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं.

विपक्ष की चुनौती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देबब्रत सैकिया (नाजिरा) और रिपुन बोरा (बारचल्ला) कड़ी टक्कर में हैं. खासकर उन सीटों पर जहां BJP पहले से मजबूत रही है. राइजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई सिबसागर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में हैं, जहां उनका मुकाबला BJP के कुशल डोवारी और AGP के प्रदीप हजारिका से है. ये सीट अपर असम की राजनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. वहीं, AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं. वो मजबूत बढ़त बनाये हुए हैं. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments