G News 24 : पुडुचेरी में फिर NDA सरकार,सीएम रंगास्वामी की ताबड़तोड़ जीत !

रंगस्वामी और राजवेलू का दबदबा...

पुडुचेरी में फिर NDA सरकार,सीएम रंगास्वामी की ताबड़तोड़ जीत !

पुडुचेरी में चुनवी नतीजों ने जीत का फैसला कर दिया है. चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि जनता का भरोसा किस करवट बैठा है. सीएम एन. रंगास्वामी अपनी साख बचाते हुए थाट्टांचवडी में बड़ी जीत हासिल की.  पुडुचेरी में चुनवी नतीजों ने जीत का फैसला कर दिया है. चुनावी नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि जनता का भरोसा किस करवट बैठा है. एनडीए का जलवा देखने को मिला. सीएम एन. रंगास्वामी अपनी साख बचाते हुए थाट्टांचवडी में बड़ी जीत हासिल की. वहीं, दूसरी तरफ पी. राजवेलु ने नेट्टापक्कम सीट पर जीत का सबसे बड़ा मार्जिन हासिल कर सबको हैरान कर दिया है. आइए जानते हैं इस चुनाव के हर बड़े चेहरे और उनकी जीत के आंकड़े.

रंगस्वामी और राजवेलू का दबदबा.

सबसे बड़ा आकर्षण थाट्टांचवडी और नेट्टापक्कम सीटें रहीं. थाट्टांचवडी से एन. रंगस्वामी ने 10024 वोट हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित की. उनकी जीत का अंतर 4441 वोटों का रहा जबकि नेट्टापक्कम में पी. राजवेलू ने 6689 वोटों के भारी मार्जिन से जीत दर्ज की है. राजवेलू को कुल 13665 वोट मिले, जो इस पूरी लिस्ट में सबसे बड़ी बढ़त है.

विल्लियानूर और लॉस्पेट का हाल

विल्लियानूर निर्वाचन क्षेत्र में बी. रविकुमार ने अपनी बादशाहत कायम रखी है. उन्हें कुल 16970 वोट प्राप्त हुए और उन्होंने 1970 वोटों के अंतर से द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम आर. सिवा पर जीत हासिल की. इसी तरह, लॉस्पेट में वी.पी. शिवकोलुंधु ने 10578 वोट पाकर 1417 वोटों के अंतर से कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एम. वैथियानाथन को हराया.

मुथियालपेट और अरियांकुप्पम में मुकाबला.

मुथियालपेट सीट पर वैयपुरी मणिकंदन ने बाजी मारी है. हालांकि यहां मुकाबला थोड़ा करीबी रहा और उन्हें कांग्रेस के ईराम जी. राजेंद्रन से शानदार टक्कर मिली. जिसके चलते उनकी जीत का मार्जिन 952 वोट रहा. वहीं अरियांकुप्पम में सी. अयप्पन उर्फ मुत्तयप्पन ने 14210 वोट पाकर जीत का परचम लहराया. यहां जीत का अंतर मात्र 603 वोट रहा, कांग्रेस के विजयालक्ष्मी जेमूर्ती से शानदार टक्कर देखने को मिली. 

Reactions

Post a Comment

0 Comments