G News 24 : अरब सागर से गंगा सागर तक लहराया भगवा, बंगाल समेत 22 राज्यों में बीजेपी या एनडीए सरकार !

46 साल पहले अटल जी ने कहा था- 'अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा', 

अरब सागर से गंगा सागर तक लहराया भगवा, बंगाल समेत 22 राज्यों में बीजेपी या एनडीए सरकार !

बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद कोई भगवा लहराने का विश्लेषण कर रहा है तो कोई पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को याद कर रहा है. आज से 48 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जो कुछ कहा था वो सच साबित हो गया.

पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. एग्जिट पोल के नतीजों के हिसाब से ही असल परिणाम आए और अब ये तय हो गया है कि पश्चिम बंगाल में भी भगवा लहरा गया है. बीजेपी की जीत पर 21 राज्यों जहां बीजेपी या एनडीए की सरकार है, वहां के नेता बंगाल की जीत पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस कड़ी में यूपी के डिप्टी सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए उनकी कही पंक्तियां देशवासियों को याद दिलाई हैं.

आज से करीब 48 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद पार्टी का पहला अधिवेशन दिसंबर 1980 में मुंबई में हुआ था. इस अधिवेशन में बीजेपी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 'बीजेपी का अध्यक्ष पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है. ये पद नहीं दायित्व है. प्रतिष्ठा नहीं है, परीक्षा है. ये सम्मान नहीं है, चुनौती है. मुझे भरोसा है कि आपके सहयोग से देश की जनता के समर्थन से मैं इस जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा सकूंगा.'

अपने भाषण के आखिरी में उन्होंने कहा 'भारत के पश्चिमी घाट को मंडित करने वाले महासागर के किनारे खड़े होकर मैं ये भविष्यवाणी करने का साहस करता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा.' 48 साल पहले की गई अटलजी की ये भविष्यवाणी आज सच हो गई और आज देश के 31 राज्यों में से 21 में बीजेपी या बीजेपी के गठबंधन की एनडीए सरकार है.

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अरब सागर से गंगा सागर तक कमल का फूल खिलेगा, आज उनका आशीर्वाद सत्य हो गया. अरब सागर अर्थात् महाराष्ट्र में भी और गंगा सागर अर्थात् पश्चिम बंगाल में कमल का फूल खिल गया है.'

 देश के 22  राज्यों में BJP या BJP गठबंधन की सरकार? अब बंगाल में भी बीजेपी सरकार

बीजेपी सरकार- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, अरुणाचल और त्रिपुरा. अब बंगाल लगाकर देश के 22 राज्यों में बीजेपी या बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं. बीजेपी गठबंधन सरकार- बिहार, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय.

 

Reactions

Post a Comment

0 Comments