नीले ड्रम के बाद अब हरे ड्रम का खौफ...
मायानगरी मुंबई में महिला ने प्रेमी की हत्या कर ड्रम में छिपाई लाश !
मायानगरी मुंबई में एक महिला ने अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया. और उसे हरे ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया. यह घटना मेरठ के नीले ड्रम वाले हत्याकांड की याद दिलाता है.
मेरठ में नीले ड्रम हत्याकांड ने तहलका मचा दिया था. जहां मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मार डाला था. अब एक ऐसा ही मामला मुंबई से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसकी लाश को नीले ड्रम में भरकर नाले में फेंक दी. इस घटना के बाद आस पास के इलाकों में दहशत का माहौल है.
यह पूरा मामला मुंबई से सटे मुंब्रा का है. जहां एक शादीशुदा महिला मेहजबीन शेख का अरबाज से प्रेम संबध था. आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिख के साथ मिलकर अरबाज से फिरौती मांगने के लिए उसे बहाने से वर्सोवा बुलाया. फिर जब उसने पैसे नहीं दिए, तो उसको बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने मिलकर शव को हरे ड्रम में भरा और लाश नाले में फेंक दी.
पुलिस को कैसे मिला हिंट?
मुंबई पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच की तो, उसे पता चाल का मृतक अरबाज मकसूद अली खान मुंब्रा में रहता था. वह दादर काम पर जाने के लिए अपने घर से निकला था. लेकिन फिर वापस नहीं लौटा. इस बात से घर वाले काफी परेशान हुए. तब शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने अरबाज की कॉल डिटेल के जरिए जांच शुरू की और पता चला कि उसकी आखिरी लोकेशन वर्सोवा थी. सबसे चौंकाने वाली बात तब पता चली जब उसकी प्रेमिका मेहजबीन शेख की भी लोकेशन वहीं मिली. यहीं से पुलिस को सुराग मिला. फिर उसकी प्रेमिका से पूछताछ करने पर सारी जानकारी सामने आई.
मर्डर के बाद लाश नाले में फेंकी
अरबाज की हत्या करने के बाद उसकी प्रेमिका मेहजबीन, उसके पति हसन और भाई तारिक शेख ने सबूत मिटाने के लिए शव को हरे रंग के ड्रम में भरकर सुनसान जगह पर मौजूद नाले में फेंक दिया. मुंब्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति हसन और उसका साथी मुजम्मल पठान अभी फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है.


0 Comments